देश की खबरें | अनुब्रत की राजनीतिक समझ अधिक है: टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कसा तंज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पश्चिम इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने शुक्रवार को पार्टी सहयोगी अनुब्रत मंडल पर बीरभूम हत्या की जांच को लेकर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘बड़े नेता’ हैं जिनकी राजनीतिक समझ अधिक है।

कोलकाता, 25 मार्च तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की पश्चिम इकाई के महासचिव कुणाल घोष ने शुक्रवार को पार्टी सहयोगी अनुब्रत मंडल पर बीरभूम हत्या की जांच को लेकर की गई टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा कि वह ‘बड़े नेता’ हैं जिनकी राजनीतिक समझ अधिक है।

बीरभूम जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मंडल ने कहा था कि इस मामले में भी पुलिस मामला वर्ष 2001 के नानूर हत्याकांड की तर्ज पर तैयार किया जाना चाहिए ताकि दोषियों को न्याय के कठघरे में लाया जा सके। नानूर हत्याकांड में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े 11 भूमिहीन मजदूरों की जलाकर हत्या कर दी गई थी।

घोष ने कहा, ‘‘अनुब्रत मंडल बहुत बड़े नेता हैं। उनकी समझ (राजनीति को लेकर) अधिक है। मैं उनकी प्रतिक्रिया पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।’’

मंडल ने हालांकि, घोष के बयान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

मंडल के बीरभूम हत्या पर दिए गए बयान की बड़े पैमाने पर आलोचना हो रही है। विपक्षी पार्टियों ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि कैसे पार्टी का नेता आपराधिक मामले में पुलिस जांच के बारे में बात कर सकता है।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि मंडल की टिप्पणी से पार्टी असहज स्थिति का सामना कर रही है।

तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा,‘‘मंडल शानदार आयोजक हैं लेकिन उनकी टिप्पणी से नुकसान ज्यादा हुआ है।’’

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने माखौल उड़ाते हुए कहा, ‘‘तृणमूल नेतृत्व और राज्य प्रशासन के समर्थन की वजह से अनुब्रत मंडल की छवि गत सालों में बड़ी बनाई गई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू