देश की खबरें | एंटीलिया विस्फोटक मामला : एनआईए ने पूर्व पुलिस अधिकारी की माफी संबंधी अपील का विरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से लदी एसयूवी की बरामदगी और उसके बाद मनसुख हिरन की हत्या से संबंधित मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग करने वाले पूर्व पुलिसकर्मी सुनील माने की याचिका का विरोध किया।

मुंबई, 23 मार्च राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बृहस्पतिवार को उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर विस्फोटकों से लदी एसयूवी की बरामदगी और उसके बाद मनसुख हिरन की हत्या से संबंधित मामले में सरकारी गवाह बनने की मांग करने वाले पूर्व पुलिसकर्मी सुनील माने की याचिका का विरोध किया।

संघीय एजेंसी ने यहां विशेष एनआईए अदालत के समक्ष दायर अपने लिखित जवाब में कहा कि यह स्पष्ट है कि आवेदक (माने) सह-आरोपी के साथ इस मामले के अपराध में सीधे तौर पर शामिल है और वह उसकी याचिका का समर्थन नहीं कर सकती।

माने द्वारा पिछले महीने अदालत को भेजे गए एक हस्तलिखित आवेदन में कहा गया है कि उन्हें (माने को) अपनी गलती का एहसास हो गया है और अदालत को उनके “उत्कृष्ट” सेवा रिकॉर्ड पर विचार करना चाहिए और उन्हें माफी देकर “अपनी गलती का पश्चाताप” करने का मौका देना चाहिए।

माने को एनआईए ने अप्रैल 2021 में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है।

एनआईए के अनुसार, माने ठाणे के एक व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या की साजिश का हिस्सा था। उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ‘एंटीलिया’ के पास से 25 फरवरी 2021 को खड़ी जिस गाड़ी से विस्फोटक मिला था, हिरन कथित तौर पर उसका मालिक था। हिरन का शव कुछ दिन बाद पांच मार्च को ठाणे में मिला था।

लिखित जवाब में एनआईए ने कहा है कि आरोपपत्र में माने और सहआरोपी की भूमिका का विस्तृत ब्यौरा है। ‘‘यह साफ है कि आवेदक इस अपराध में सह आरोपियों के साथ सीधे तौर पर शामिल था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\