देश की खबरें | पुणे में कोविड-19 के मामले बढ़ने का कारण एंटीजन जांच : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का कारण त्वरित एंटीजन जांच है। यह बात शनिवार को अधिकारियों ने कही।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 18 जुलाई महाराष्ट्र के पुणे जिले में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी का कारण त्वरित एंटीजन जांच है। यह बात शनिवार को अधिकारियों ने कही।

साथ ही मामलें में ठीक होने की दर भी 65 फीसदी तक चली गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.65 रह गई है। जिले के स्वास्थ्य अधिकारी की तरफ से 17 जुलाई को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में 3963 मामले दर्ज, 52 की मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद और बेंगलुरू की तरह पुणे भी कोविड-19 के नये शहरी हॉटस्पॉट के तौर पर उभरा है।

पुणे शहर में 17 जुलाई को 1705 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के मामले 34,040 हो गए हैं। पुणे जिले में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 917 है।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: मंत्री पद से बर्खास्त विश्वेंद्र सिंह का सीएम गहलोत पर तंज, कहा- हैंडसम तो पूर्व पीएम राजीव गांधी भी थे.

पुणे जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 46,283 है जबकि 15,308 मरीज अब भी अपना उपचार करा रहे हैं। 666 रोगियों की हालत गंभीर है और उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 30,283 है।

नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा कि रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी का कारण रैपिड एंटीजन जांच है जो विभिन्न प्रयोगशालाओं में जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\