देश की खबरें | अहमदाबाद की 80 फीसदी आबादी में कोविड के खिलाफ एंटीबॉडी: सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में अहमदाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5,000 लोगों पर किए गए सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण से पता चला है कि सर्वेक्षण में शामिल 81.63 प्रतिशत लोगों के शरीर में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई हैं।

अहमदाबाद, 19 जुलाई गुजरात में अहमदाबाद शहर के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5,000 लोगों पर किए गए सीरोलॉजिकल सर्वेक्षण से पता चला है कि सर्वेक्षण में शामिल 81.63 प्रतिशत लोगों के शरीर में कोविड-19 के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो गई हैं।

अधिकारियों ने सोमवार को हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि जिन लोगों ने कोरोनो वायरस रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली हैं, उनमें उन लोगों की तुलना में एंटीबॉडी का स्तर ज्यादा है जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगवाया है।

यह सर्वेक्षण सार्स-कोव दो के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए किया गया था। अहमदाबाद नगर निगम ने यह सर्वेक्षण 28 मई से तीन जून के बीच कराया था जब महामारी की दूसरी लहर मंद पड़ रही थी।

निगम के स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भविन सोलंकी ने बताया, “हम एंटीबॉडी का पता लगाने के लिए नियमित अंतराल पर सीरोसर्विलांस अध्ययन करते हैं। अहमदाबाद की कुल मिलाकर 80 फीसदी सामान्य आबादी में एंटीबॉडी मिली हैं। जिन लोगों ने टीके की दोनों खुराक ले ही हैं, उनमें उन लोगों की तुलना में एंटीबॉडी का स्तर ज्यादा है जिन्हें अभी तक टीका नहीं लगवाया है।“

उन्होंने बताया कि अध्ययन के लिए कुल 5,001 नमूनों को लिया गया जिनमें से 32 नमूनों को विभिन्न कारणों से खारिज कर दिया। सोलंकी ने बताया कि 4969 नमूनों का परिणाम आ गया है जिनमें से 2354 पुरुष और 2615 महिलाएं हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक, कोविड रोधी टीको की खुराक लगवाने वाले जिन लोगों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया, उनमें से अधिकतर ने कोविशील्ड का टीका लगवाया था। उसमें कहा गया है कि बहुत कम लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया था। सर्वेक्षण के मुताबिक, जिन लोगों ने कोवैक्सीन का टीका लगवाया है उनमें उन लोगों की तुलना में एंटीबॉडी अधिक हैं जिन्होंने कोविशील्ड का टीका लगवाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\