देश की खबरें | पूर्वी दिल्ली में दरगाह के आसपास अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली में हसनपुर डिपो के नज़दीक स्थित एक दरगाह के आसपास बृहस्पतिवार को अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल पूर्वी दिल्ली में हसनपुर डिपो के नज़दीक स्थित एक दरगाह के आसपास बृहस्पतिवार को अतिक्रमण रोधी कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने बताया कि इस ‘संयुक्त कार्रवाई’ में कई प्राधिकारी शामिल थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “ हसनपुर बस डिपो के पास दरगाह के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी है। भूमि दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की है।”

उन्होंने कहा कि गाज़ीपुर इलाके में स्थित एक दरगाह के आसपास भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अभियान नहीं चलाया है।

अधिकारी के मुताबिक, “ यह संयुक्त अभियान का हिस्सा है और एमसीडी कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मी भी वहां हैं। ”

अधिकारियों ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक अप्रैल को दक्षिण दिल्ली में हज़रत निज़ामुद्दीन की दरगाह के पास सड़क किनारे स्थित पुरानी दरगाह पर “ अतिक्रमण हटाने” का अभियान चलाया था।

दरगाह की देखरेख करने वाले यूसुफ बेग ने कहा था कि सब्ज़ बुर्ज के पास एक भूखंड पर स्थित सैयद अब्दुल्ला उर्फ भूरे शाह की मज़ार “सदियों पुरानी” है और संत मुस्लिम और हिं‍दू समुदाय, दोनों के लिए श्रद्धेय हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी