विदेश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता म्लान्गेनी का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. म्लान्गेनी को भी गोरी अल्पसंख्यक सरकार से मुक्ति संघर्ष करने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जेल की सजा दी गई थी। इस सरकार ने रंगभेदी व्यवस्था कायम की थी।
म्लान्गेनी को भी गोरी अल्पसंख्यक सरकार से मुक्ति संघर्ष करने के लिए अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जेल की सजा दी गई थी। इस सरकार ने रंगभेदी व्यवस्था कायम की थी।
उन्हें पेट में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को राजधानी प्रिटोरिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के वैश्विक स्तर पर मामले 1.4 करोड़ से ज्यादा : जॉन्स हॉपकिंस.
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने म्लान्गेनी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से एक पीढ़ी के इतिहास का अंत हो गया।
म्लान्गेनी ने 27 साल मंडेला, डेनिस गोल्डबर्ग, वेल्टर सिसुला और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ जेल में बिताए।
यह भी पढ़े | अब चीन का ब्रिटेन से पंगा, हांगकांग को लेकर दी धमकी.
अपनी रिहाई के बाद म्लान्गेनी 1994 में बनी दक्षिण अफ्रीका की पहली लोकतांत्रिक संसद के सदस्य भी रहे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)