विदेश की खबरें | एंथनी अल्बनीज लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वह पिछले 21 वर्षों में ऐसी जीत दर्ज करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वह पिछले 21 वर्षों में ऐसी जीत दर्ज करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री बन गए हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा।

जीत के बाद अल्बनीज ने सिडनी में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया की जनता ने वैश्विक चुनौतियों का सामना ऑस्ट्रेलियाई तरीके से करने का निर्णय लिया है, तथा भविष्य के निर्माण के साथ-साथ एक-दूसरे का भी ध्यान रखा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें कहीं और से भीख मांगने, उधार लेने या नकल करने की जरूरत नहीं है। हम विदेश से प्रेरणा नहीं लेते बल्कि हम इसे अपने मूल्यों और अपने लोगों में पाते हैं।’’

विपक्षी नेता पीटर डटन की रूढ़िवादी लिबरल पार्टी ने महंगाई बढ़ने और ब्याज दरों में वृद्धि के लिए सरकारी फिजूलखर्ची को दोषी ठहराया है। लिबरल पार्टी ने सरकारी खर्च को कम करने के लिए पांच में से एक से अधिक सरकारी नौकरी को समाप्त करने का संकल्प जताया था।

अल्बनीज की पार्टी ने डटन की पार्टी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों की ‘‘नकल’’ करने का आरोप लगाया था।

ऑस्ट्रेलिया के निर्वाचन आयोग के अनुसार, 151 सीटों वाले निचले सदन ‘प्रतिनिधि सभा’ में अल्बनीज की मध्य-वाममार्गी सत्तारूढ़ लेबर पार्टी को 78 सीटें मिलीं।

विपक्षी नेता पीटर डटन ने शनिवार के चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा, ‘‘हमने इस (चुनाव प्रचार) अभियान के दौरान अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, यह आज रात स्पष्ट हो गया है, और मैं इसके लिए पूरी जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे पहले, मैंने प्रधानमंत्री को उनकी सफलता पर बधाई देने के लिए आज फोन किया। यह लेबर पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।’’

ऊर्जा नीति और महंगाई चुनाव प्रचार अभियान में प्रमुख मुद्दे रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\