खेल की खबरें | अंशु राधिका को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत, मनीषा को कांस्य पदक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंशु मलिक को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शुक्रवार को यहां शुरुआती  तीनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 57 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

उलानबटोर (मंगोलिया), 22 अप्रैल अंशु मलिक को एशियाई कुश्ती चैम्पियनशिप में शुक्रवार को यहां शुरुआती  तीनों मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद 57 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।

राधिका ने भी 65 किग्रा वर्ग में  रजत जीता जबकि मनीषा को 62 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

शुरुआत के तीन मुकाबलों को तकनीकी श्रेष्ठता से जीतने वाली अंशु को फाइनल में जापान की त्सुगुमि साकुराइ ने चित्त कर दिया।

 हरियाणा के निदानी गांव की 20 साल की गत चैंपियन अंशु ने इस तरह एशियाई चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक जीता। अंशु ने 2020 में भारत में  कांस्य पदक जीतने के बाद और पिछले साल अल्माटी में 57 किग्रा का खिताब अपने नाम किया था।

पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं अंशु ने उज्बेकिस्तान की शोखिदा अखमेदोवा पर जीत के साथ शुरुआत की। उन्होंने इसके बाद सिंगापुर की डेनिएल सू चिंग लिम को पटखनी दी। चिंग के पास अंशु के दबदबे का कोई जवाब नहीं था।

अंशु ने अपने शानदार खेल से प्रतिद्वंद्वियों को सोचने या रणनीति बनाने का कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने सेमीफाइनल में मंगोलिया की बोलोरतुया खुरेलखुउ की चुनौती को दो मिनट 12 सेकंड में खत्म कर दिया। अंशू ने ‘डबल लेग अटैक’ की मदद से चार अंक बनाने के बाद आसानी से ‘टेक-डाउन (पटखनी)’ और ‘पुश-आउट (खेल क्षेत्र से बाहर निकालना)’ अंक जुटाये।

राधिका ने राउंड 5 के मुकाबले में कजाकिस्तान की दरिगा अबेन के खिलाफ जीत दर्ज कर रजत पदक अपने नाम किया।

मनीषा को कोरिया की हैनबिट ली से हार के बाद कांस्य पदक मिला।

पिछले कुछ समय से घरेलू स्पर्धाओं में 62 किग्रा वर्ग में अच्छा प्रदर्शन कर रही मनीषा को सेमीफाइनल में जापान की नोनोका ओजाकी से महज 40 सेकेंड में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वह स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

ओजाकी ने प्रतियोगिता की शुरुआत में ही उसे ‘लेग-लेस मूव (प्रतिद्वंद्वी के पैरों पर पकड़ बनाना)’ में फंसा दिया और एक झटके में मुकाबला समाप्त कर दिया।

मनीषा ने कजाकिस्तान की अयाउलीम कासिमोवा के खिलाफ 9-0 से जीत दर्ज करते हुए शानदार शुरुआत की थी।

वह कांस्य पदक के लिए कोरिया की हैनबिट ली से भिड़ेंगी।

इस बीच, स्वाति शिंदे (53 किग्रा) तकनीकी श्रेष्ठता से अपने दोनों मुकाबले हार गईं और पदक की दौड़ से बाहर हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\