देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत,आंकड़े 2,300 पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 54 केसाल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि संक्रमण के 124 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 2,300 पहुंच गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 22 जुलाई केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 54 केसाल एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया जबकि संक्रमण के 124 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या 2,300 पहुंच गई।

राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि मंगलवार को दम तोड़ने वाला मरीज कुछ अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- एक हफ्ते में गठित हो जांच आयोग, 2 महीने में मांगी रिपोर्ट.

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 628 नमूनों की जांच के बाद 124 नमूनों में संक्रमण की पुष्टि हुई जो कि 19.7 फीसदी है।

राज्य में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.3 फीसदी है।

यह भी पढ़े | जब राज्यसभा में दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया का हुआ आमना-सामना, देखें तस्वीरे.

राज्य में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल 2300 मामलों में से फिलहाल 900 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,369 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक कुल 31 लोगों की मौत हो चुकी है।

फिलहाल पुडुचेरी में 800 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि कराईकल में 53, यनम में 46 और माहे में एक मरीज है।

बुधवार को सामने आए 124 से नए मामलों में से 97 पुडुचेरी, आठ कराईकल और एक माहे में पाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी