देश की खबरें | ओडिशा में बीजद के एक और विधायक कोविड-19 से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के एक और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमित विधायकों की संख्या नौ हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 21 अगस्त ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के एक और विधायक कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमित विधायकों की संख्या नौ हो गई है।

भद्रक से बीजद के विधायक संजीव मलिक ने शुक्रवार को बताया कि वे कोविड-19 से संक्रमित हैं।

यह भी पढ़े | NEET 2020, JEE Won’t be Postponed: नीट और जेईई एग्जाम नहीं होंगी स्‍थगित, तय समय पर होगी परीक्षा, रिपोर्ट.

मलिक ने ट्विटर पर लिखा ‘‘ मैंने कोविड-19 की जांच कराई और संक्रमण की पुष्टि हुई। जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं उनसे मैं कोविड-19 की जांच कराने और दिशानिर्देशों का पालन करने का अनुरोध करता हूं।’’

इससे पहले, ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री सुशांत सिंह, भुवनेश्वर (मध्य) के विधायक अनंत नारायण जेना, खंडपाड़ा के विधायक एसआर पटनायक, पोलासरा के विधायक श्रीकांत साहू, रेमुना के विधायक सुधांशु शेखर परीडा, नीलगिरि के विधायक सुकांत कुमार नायक और सालेपुर के विधायक प्रशांत बेहरा वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस प्रेजिडेंट डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, फोन टेपिंग की शिकायत की.

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बरगढ़ के भाजपा सांसद सुरेश पुजारी भी कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

ओडिशा में शुक्रवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 72,718 और मृतकों की संख्या 390 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\