देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में एक और मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
शिमला, सात अक्टूबर हिमाचल प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
भारद्वाज हिमाचल प्रदेश के तीसरे मंत्री और 68 सदस्यों वाली विधानसभा के नौवें सदस्य हैं, जो संक्रमण की चपेट में आए हैं।
अधिकारी ने बताया कि शिमला से चार बार विधायक निर्वाचित 68 वर्षीय मंत्री इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) में हुई जांच में संक्रमित पाए गए।
इससे पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना वायरस संक्रमित हो गए थे। दोनों ही मंत्री संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं।
चौधरी और दून से विधायक परमजीत सिंह ने पिछले महीने स्वस्थ होने के बाद विधानसभा के मानसून सत्र में हिस्सा लिया था।
मंगलवार को भाजपा विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया था कि वह दो अक्टूबर को संक्रमित पाए गए थे। 22 सितंबर को नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार चौहान संक्रमित मिले जबकि सुंदरनगर के भाजपा विधायक राकेश जामवाल 20 सितंबर को संक्रमित पाए गए। सात सिंतबर को विधानसभा सत्र के पहले दिन इंदोरा की विधायक रीता देवी संक्रमित पाई गई थीं। कोविड-19 जांच से पहले उन्होंने सत्र में हिस्सा लिया था। नालागढ़ से कांग्रेस विधायक लखविंदर राणा छह सितंबर को संक्रमित पाए गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)