देश की खबरें | त्रिपुरा में कोविड-19 से एक और मौत, संक्रमण के 206 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 206 नए मामले सामने आए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, 24 जुलाई त्रिपुरा में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत हो गई और संक्रमण के 206 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,675 हो गई और मृतकों की संख्या 10 हो गई।

यह भी पढ़े | भारत में आतंकी भेजने की पाकिस्तान की कोशिशें जारी, पिछले साल की मुकाबले इस वर्ष सीजफायर उल्लंघन 50-60 फीसदी बढ़ा: J&K डीजीपी दिलबाग सिंह.

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने बृहस्पतिवार देर रात को ट्वीट किया, “4,473 नमूनों की जांच में 206 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि हुई।”

यह भी पढ़े | राजस्थान: संजय जैन को 5 अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया : 24 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

त्रिपुरा में वर्तमान में 1,575 मरीज उपचाराधीन हैं और अब तक 2,072 मरीज ठीक हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का भी कार्यभार संभाल रहे मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करने के लिए बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।

बैठक में मुख्य सचिव मनोज कुमार और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

इस बीच राज्य के कानून मंत्री और कैबिनेट के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने कहा कि सरकार महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार से घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेगी।

नाथ ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने प्लाज्मा बैंक स्थापित करने और कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट