Amritsar Blast: अमृतसर में आधी रात को एक और धमाका, पांच लोग गिरफ्तार

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा तथा बुधवार रात को यहां एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Amritsar Blast (Photo Credit: ANI)

अमृतसर (पंजाब), 11 मई: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के समीप धमाकों का सिलसिला थम नहीं रहा तथा बुधवार रात को यहां एक और कम तीव्रता का धमाका सुनाई दिया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अमृतसर में एक सप्ताह के भीतर यह तीसरा विस्फोट है. पंजाब पुलिस प्रमुख ने बताया कि इस सप्ताह हुए धमाकों के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह भी पढ़ें: Amritsar Blast: अमृतसर में गोल्डन टेम्पल के पास ब्लास्ट मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि ताजा विस्फोट बुधवार आधी रात को गुरु रामदास निवास इमारत के पीछे विस्फोट हुआ. अमृतसर के पुलिस आयुक्त नौनिहाल सिंह ने पहले बताया था कि पुलिस को आधी रात को ‘‘एक तेज आवाज’’ सुने जाने की सूचना मिली.

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आशंका जतायी गयी कि एक और धमाका हुआ है.’’ उन्होंने बताया कि पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और एक फॉरेंसिक दल घटनास्थल पर पहुंच गया है. अमृतसर के पुलिस आयुक्त ने बताया कि हम संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में ले रहे हैं तथा पूछताछ कर रहे हैं.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने ट्वीट किया, ‘‘अमृतसर के कम तीव्रता के धमाकों के मामले सुलझा लिए गए. पांच लोग गिरफ्तार.’’ गौरतलब है कि छह मई को यहां स्वर्ण मंदिर के समीप ‘हेरिटेज स्ट्रीट’ के समीप कम तीव्रता का धमाका हुआ था. इसके 30 घंटे से भी कम समय बाद इलाके में एक और विस्फोट की आवाज सुनाई दी.

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर ऐसी घटनाएं रोक पाने में ‘‘पूरी तरह नाकाम’’ रहने का आरोप लगाया.

पहले के दो धमाकों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लेना चाहिए.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि यह पूरी तरह सरकार की नाकामी है. अगर इसकी गहरायी से जांच की गई होती तो गत रात की घटना नहीं होती.’’ एसजीपीसी प्रमुख ने इन घटनाओं के पीछे किसी साजिश का संदेह जताया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Toss Winner Prediction: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड