देश की खबरें | मंगलुरु में बैंक डकैती मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले महीने कोटेकर में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

उल्लाल (मंगलुरु), 26 फरवरी कर्नाटक के मंगलुरु में पिछले महीने कोटेकर में दिनदहाड़े हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पहले ही चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और उनसे डकैती में लूटे गए सोने के आभूषण और नकद राशि बरामद की जा चुकी है।

पुलिस ने 17 जनवरी को उल्लाल पुलिस थाना क्षेत्र में के.सी. रोड स्थित कोटेकर व्यवसाय सेवा सहकारी संघ (नि.) में हुई डकैती की घटना को सुलझाते हुए घटना में शामिल स्थानीय व्यक्ति मोहम्मद नजीर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी भास्कर बेलचापाड़ा उर्फ शशि तेवर (69) को दो दिन पहले बेंगलुरु रेलवे स्टेशन के पास से हिरासत में लिया था।

उन्होंने बताया कि कन्याना हाउस, बंटवाल तालुक निवासी भास्कर बेलचापाड़ा ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया था कि वह सात साल से स्थानीय निवासी मोहम्मद नजीर के संपर्क में था। भास्कर बेलचापाड़ा ने बताया कि उसने कोटेकर व्यवसाय सेवा सहकारी संघ (नि.) में डकैती डालने के इरादे से लगभग छह महीने पहले अन्य आरोपियों के साथ मिलकर इसकी साजिश रची थी और फिर डकैती की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने बताया कि तकनीकी सूचनाओं के विश्लेषण के आधार पर उल्लाल तालुक के के.सी. रोड, तलापाडी निवासी नजीर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि नजीर और भास्कर बेलचापाड़ा ने मिलकर डकैती की साजिश रची थी और नजीर ने ही कोटेकर व्यवसाय सेवा सहकारी संघ (नि.) की इमारत, वहां काम करने वाले कर्मचारियों और डकैती के बाद वहां से भागने के रास्ते सहित अन्य जानकारी डकैतों को दी थी।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी भास्कर बेलचापाड़ा लगभग 25 वर्षों से अपने पैतृक स्थान दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाल तालुक के कन्याना को छोड़कर मुंबई में रह रहा था। उसके खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न थानों में डकैती, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड