खेल की खबरें | अंजुम मोदगिल ने निशानेबाजी विश्व कप में कांस्य पदक जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की अंजुम मोदगिल ने रविवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

चांगवन, 17 जुलाई भारत की अंजुम मोदगिल ने रविवार को यहां आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप की महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

अंजुम फाइनल में 402.9 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने नीलिंग में 100.7, प्रोन में 101.6 और स्टैंडिंग पोजीशन में 200.6 अंक जुटाए।

जर्मनी की अन्ना जेनसन (407.7) ने स्वर्ण जबकि इटली की बारबरा गैमबारो (403.4) ने रजत पदक जीता।

संजीव राजपूत, चैन सिंह और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने पुरुष थ्री पोजीशन टीम स्पर्धा रजत पदक जीता।

क्वालीफिकेशन चरण में भारतीय तिकड़ी दूसरे स्थान पर रही थी और स्वर्ण पदक के मुकाबले में उनका सामना चेक गणराज्य की मजबूत टीम से हुआ था।

चेक गणराज्य की टीम को कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद भारतीय टीम को 12-16 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। चेक टीम में पेत्र निमबर्स्की, फिलिप नेपेचाल और जिरी परिव्रास्की शामिल थे।

विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने शनिवार को रैंकिंग दौर में छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

अंजुम का विश्व कप चरण में यह लगातार दूसरा व्यक्तिगत पदक है। उन्होंने पिछले महीने बाकू विश्व कप में इसी स्पर्धा का रजत पदक जीता था।

अंजुम दूसरी प्रोन सीरीज के बाद छठे स्थान पर खिसक गईं थी लेकिन अंतिम स्टैंडिंग सीरीज में वापसी करने में सफल रहीं।

स्टैंडिंग पोजीशन में 15 शॉट के बाद पांचवें और छठे नंबर की निशानेबाजों के बाहर होने के समय अंजुम चौथे स्थान पर चल रही रेबेका कोएक से 0.2 अंक आगे थी।

अंजुम अगली सीरीज के शुरुआती चरण में गैमबारो से 1.5 अंक से पीछे थी और पांच शॉट की स्टैंडिंग सीरीज के अंतिम दो शॉट पर पूरे अंक जुटाने के बावजूद उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

भारत चार स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस