खेल की खबरें | नीरज के पहले थ्रो के मामले में अंजू ने चीन के अधिकारियों पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के स्टार खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के भाला फेंक स्पर्धा के दौरान पहला थ्रो को नहीं मापे जाने पर बड़ा विवाद पैदा हो गया है तथा अपने जमाने की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जार्ज ने चीन के अधिकारियों पर ‘धोखाधड़ी का प्रयास करने’ और भारतीयों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया।

हांगझोउ, चार अक्टूबर भारत के स्टार खिलाड़ी ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा के भाला फेंक स्पर्धा के दौरान पहला थ्रो को नहीं मापे जाने पर बड़ा विवाद पैदा हो गया है तथा अपने जमाने की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जार्ज ने चीन के अधिकारियों पर ‘धोखाधड़ी का प्रयास करने’ और भारतीयों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया।

ऐसा लग रहा था कि चोपड़ा ने 85 मीटर की दूरी को पार किया है लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अधिकारियों ने इसको रिकॉर्ड नहीं किया और बाद में उन्होंने इसका कोई कारण भी नहीं बताया।

अपने चौथे प्रयास में स्वर्ण पदक सुनिश्चित करने वाले चोपड़ा ने पत्रकारों से कहा,‘‘मैं नहीं जानता कि मेरा पहला थ्रो क्यों नहीं मापा गया। मेरे तुरंत बाद दूसरे और तीसरे प्रतियोगी के थ्रो की दूरी मापी गई। मैं यही पूछता रह गया कि मेरे पहले प्रयास में क्या हुआ।’’

उन्होंने कहा,‘‘मैं असमंजस की स्थिति में था क्योंकि मैंने अब तक जितनी भी प्रतियोगिताओं में भाग लिया उनमें कभी ऐसा नहीं हुआ। मुझे लगता है कि वे उस स्थान को भूल गए जहां पर मेरा भाला गिरा था।’’

इस स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले एक अन्य भारतीय खिलाड़ी किशोर जेना का दूसरा थ्रो भी पहले अमान्य करार दिया गया था लेकिन बाद में फैसला बदल दिया गया।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की सीनियर उपाध्यक्ष अंजू बॉबी जार्ज ने अधिकारियों पर भारतीयों को जानबूझकर निशाना बनाने का आरोप लगाया।

अंजू ने कहा,‘‘वह हमारे साथ धोखाधड़ी करने का प्रयास कर रहे थे और हमारे एथलीटों का ध्यान भंग करने की कोशिश कर रहे थे। नीरज का पहला थ्रो शानदार था और यहां गड़बड़ी करने का प्रयास था। हमने नीरज से वहीं पर विरोध दर्ज करने के लिए कहा। जेना का थ्रो भी फाउल दिया गया जबकि उसने एक फुट पीछे से भाला फेंका था।’’

उन्होंने कहा,‘‘चीन में जीत दर्ज करना बहुत मुश्किल है भले ही हम अपने सर्वश्रेष्ठ एथलीटों को उतारें वे उन्हें परेशान करने की कोशिश करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड