देश की खबरें | ओडिशा में तेंदुए की खाल के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर वन्यजीवों का अवैध शिकार करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बारीपदा, तीन सितंबर ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर वन्यजीवों का अवैध शिकार करने के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वनाधिकारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि लक्ष्मण नाइक नाम के व्यक्ति को कटरासा गांव में वन विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update India: भारत में रिकवरी रेट हुई 77 फीसदी, COVID-19 से संक्रमित 68,584 मरीज एक दिन में हुए ठीक.

मिश्र ने कहा कि सिमिलिपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर लगभग तीन महीने पहले एक तेंदुए को मार दिया गया था।

उन्होंने कहा कि बरामद किए गए तेंदुए की खाल 153 सेमी लंबी और 31 सेमी चौड़ी है।

यह भी पढ़े | Monsoon session of Parliament: मानसून सत्र में लिखित मिलेंगे सवालों के जवाब, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन बोले-ये संसद है गुजरात का जिमखाना नहीं.

तेंदुए की खाल का उपयोग घर की सजावट के लिए या लक्जरी कालीनों के निर्माण में किया जाता है।

नाइक के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now