विदेश की खबरें | ‘आईनेचुरलिस्ट’ : पौधों, जानवरों और प्रकृति की तस्वीरें लेने की अनुमति देने वाली परियोजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस सनसनीखेज कहानी का एक नया पहलू इस सप्ताह अदालत में सामने आया, जब अभियोजकों ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि पैटरसन ने ‘आईनेचुरलिस्ट’ का उपयोग उन स्थानों का पता लगाने और उनका दौरा करने के लिए किया, जहां ‘डेथ कैप मशरूम’ उगते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस सनसनीखेज कहानी का एक नया पहलू इस सप्ताह अदालत में सामने आया, जब अभियोजकों ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि पैटरसन ने ‘आईनेचुरलिस्ट’ का उपयोग उन स्थानों का पता लगाने और उनका दौरा करने के लिए किया, जहां ‘डेथ कैप मशरूम’ उगते हैं।

तो वास्तव में ‘आईनेचुरलिस्ट’ क्या है? और इस 17 साल पुरानी नागरिक विज्ञान परियोजना का उपयोग हमारी दुनिया को बेहतर ढंग से समझने के लिए कैसे किया जा रहा है?

दुनिया भर में 24 करोड़ से अधिक सामग्री दर्ज होने के साथ ‘आईनेचुरलिस्ट’ एक ऐसा ऐप है जो उपयोगकर्ताओं को पौधों, कवक, जानवरों और प्रकृति के किसी भी हिस्से की तस्वीरें लेने की अनुमति देता है। इसमें तस्वीरें अपलोड की जाती हैं, और ‘क्राउड-सोर्सिंग’ तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के संयोजन का उपयोग करके उनकी पहचान की जाती है।

जब कोई उपयोगकर्ता कोई तस्वीर अपलोड करता है, तो वह स्थान को सार्वजनिक करने का विकल्प भी चुन सकता है, ताकि अन्य लोग देख सकें कि यह कहां पाया गया था।

‘आईनेचुरलिस्ट’ के डेटाबेस में दुनिया भर में 24 करोड़ से अधिक सामग्री या प्रविष्टि दर्ज हैं। इनमें से 1.06 करोड़ से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया में हैं।

वैज्ञानिकों के लिए यह सारा डेटा अलग-अलग प्रजातियों की पारिस्थितिकी को समझने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ‘आईनेचुरलिस्ट’ ने नई प्रजातियों की खोज के साथ-साथ उन प्रजातियों को देखने में भी अहम भूमिका निभाई है जिन्हें पहले दशकों से नहीं देखा गया था।

‘आईनेचुरलिस्ट’ पैटरसन के मुकदमे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है, लेकिन हमारे पर्यवेक्षणों का और किस तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है?

असामान्य चीज़ों को ढूंढ़ना:

आम तौर पर लोग अपने रोजमर्रा के जीवन के हिस्से के रूप में ‘आईनेचुरलिस्ट’ के लिए छवियां एकत्र करते हैं, न कि अपने काम के हिस्से के रूप में व्यवस्थित रूप से उन्हें जमा करते हैं। इसका मतलब है कि एकत्रित किए गए डेटा में पैटर्न होते हैं।

ऐप पर इस तरह के अवलोकन आमतौर पर सप्ताहांत और अच्छे मौसम में दर्ज किए जाते हैं, और इसमें जीवन के ऐसे रूप शामिल होते हैं जिन्हें लोग अजीब, असामान्य या दिलचस्प पाते हैं।

उदाहरण के लिए, ‘आईनेचुरलिस्ट’ ने ऑस्ट्रेलिया में 29,660 कोआला की तुलना में 1,382 घरेलू बिल्लियों के देखे जाने की जानकारी रिकॉर्ड की थी।

इस ऐप का उपयोग आक्रामक प्रजातियों को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। ‘आईनेचुरलिस्ट’ का एक प्रमुख उपयोग पौधों और जानवरों के भौगोलिक दायरे को समझना है।

ऑस्ट्रेलिया में इस तरह की प्रजातियों को देश में प्रवेश करने से रोकने के लिए बहुत सारे संसाधनों का निवेश किया जाता है। लेकिन हम अब भी अक्सर घुसपैठ देखते हैं।

लेकिन ये अवलोकन कितने सुरक्षित हैं?

‘आईनेचुरलिस्ट’ ने 2011 में कुछ सुविधाएं जोड़ीं जिनमें पशु या वनस्पति की प्रजाति देखे जाने के स्थानों को अस्पष्ट किया जा सकता है। इससे ऐप के स्थान संबंधी आंकड़ों से दुर्लभ पालतू जानवर का पता चल सकता है।

आजकल, अवैध शिकार की चिंता वाली प्रजातियों के स्थान स्वत: ही अस्पष्ट हो जाते हैं, जिससे उनका अवैध शिकार होने से रोका जा सकता है। यह लोगों को लोकप्रिय लुप्तप्राय जानवरों को देखने के लिए भीड़ लगाने से रोकने में भी मददगार हो सकता है।

वहीं इस ऐप पर अवलोकन के मामले फोरेंसिक के लिए सहायक हो सकते हैं। प्रकृति का अवलोकन करना, और उनके मूल वातावरण में पौधों और जानवरों की तस्वीरें लेना, हमें इस बारे में बेहतर समझ दे सकता है कि वे स्वाभाविक रूप से कहां रहते हैं और बढ़ते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\