जरुरी जानकारी | कोविड-19 के बावजूद आंध्र प्रदेश के कर राजस्व में दिखा उछाल: आंकड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड19 और उसके चलते लागू सार्वजनिक पाबंदियों के कारण अर्थव्यवस्था पर बड़े असर और कर राजस्व में गिरावट की आशंकाओं के विपरीत आंध्र प्रदेश के कर राजस्व में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

अमरावती , 13 सितंबर कोविड19 और उसके चलते लागू सार्वजनिक पाबंदियों के कारण अर्थव्यवस्था पर बड़े असर और कर राजस्व में गिरावट की आशंकाओं के विपरीत आंध्र प्रदेश के कर राजस्व में चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में एक साल पहले इसी अवधि की तुलना में 4000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गयी है।

नियंत्रक एवं महालेखा—परीक्षक (कैग) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020—21 में अप्रैल—जुलाई माह के दौरान आंध्र प्रदेश को 19,114.73 करोड़ रुपये के कर राजस्व की प्राप्ति हुई। पिछले वर्ष इसी दौरान कर प्राप्ति 15,017.77 करोड़ रुपये थी

यह भी पढ़े | Attack on Retired Navy Officer: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने कहा- कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही तो इस्तीफा दें सीएम उद्धव ठाकरे.

राज्य सरकार ने कोविड19 के कारण कर आमदनी में कम आने के आसार को देखते हुए शराब और पेट्रोल—डीजल जैसे कुछ प्रकार के माल पर कर बढ़ा दिए थे। इन बढ़े हुए करों से चालू वित्त वर्ष की पूरी अवधि में 15,300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त प्राप्ति का अनुमान लगाया गया था।

कैग की रपट के अनुसार राजस्व की संभावित कमी से निपटने को सरकार ने पहले चार माह में कर्ज से 39,946 रुपये की व्यवस्था की। पिछले साल इस दौरान राज्य ने 13,994.90 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था।

यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.

आंध्र प्रदेश को अनुदान सहायता आदि के रूप में इस दौरान केंद्र से 10,554.21 मिले। पिछले साल इसी दौरान इन मदों में प्राप्त सहायता 5,164 करोड़ रुपये थी।

इस दौरान राज्य की गैर—कर प्राप्तियों 787.14 करोड़ रुपये रहीं जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 971.75 करोड़ रुपये था।

पूरे वर्ष के दौरान राज्य ने 48,295.58 करोड़ रुपये का कर्ज लेने का लक्ष्य रखा है। इसका 82.71 कर्ज वह ले चुकी है।

राज्य के वित्त विभाग के अधिकारियों ने कर्ज के बारे में कैग की रपट पर सवाल उठाया। एक अधिकारी ने पीटीआई- से कहा, ‘‘हां हमने इस बार ज्यादा कर्ज जरूर उठाया है पर 40,000 करोड़ रुपये का कैग का आंकड़ा सही नहीं है। यह करीब 30,000 करोड़ रुपये के आसपास होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट