जरुरी जानकारी | केंद्रीय मंत्रियों से मिले आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री, जीएसटी मुआवजा जारी करने का आग्रह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ रेड्डी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री बी राजेंद्रनाथ रेड्डी की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य मंत्रियों से मुलाकात की।

इन बैठकों में आंध्र प्रदेश के वित्त मंत्री ने केंद्र से 3,832.89 करोड़ रुपये का लंबित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मुआवजा और अन्य अनुदान तत्काल जारी करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने कोविड-19 संकट की वजह से राज्य को अतिरिक्त कोष जारी करने का भी आग्रह किया।

यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.

प्रतिनिधिमंडल ने वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त और उनके सलाहकार अविनाश मिश्रा से भी मुलाकात की और विभिन्न लंबित परियोजनाओं तथा पोलावरम परियोजना से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ बैठक में रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के लंबित अनुदान को जल्द जारी करने की जरूरत बताई। उन्होंने केंद्र से राज्य का 3,832.89 करोड़ रुपये का लंबित जीएसटी मुआवजा, पोलावरम परियोजना के लिए 3,805.62 करोड़ रुपये, 1,597.27 करोड़ रुपये स्थानीय निकाय अनुदान और 700 करोड़ रुपये पिछड़े जिलों के लिए विकास सहायता के रूप में जारी करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.

राज्य के वित्त मंत्री ने केंद्र से 18,830.87 करोड़ रुपये का राजस्व घाटा अनुदान भी जल्द जारी करने को कहा।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से स्थानीय निकायों को अतिरिक्त समर्थन की जरूरत है। यह कोष जल्द जारी होने से राज्य नागरिकों को आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति कर सकेगा।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\