देश की खबरें | आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने केन्द्र से 17,060 करोड़ रुपये की ‘बकाया’ राशि मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को केन्द्र को ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि वह विभिन्न मदों के तहत राज्य के बकाये की 17,060.94 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती, 23 सितम्बर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बुधवार को केन्द्र को ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि वह विभिन्न मदों के तहत राज्य के बकाये की 17,060.94 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी करे।

नई दिल्ली के अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मंगलवार की रात और फिर बुधवार की सुबह को चर्चा की।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के रण में बाबासाहेब आंबेडकर के पोते की एंट्री, बीजेपी को हराने के लिए प्रकाश आंबेडकर गठबंधन कर लड़ेंगे चुनाव.

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जगन ने शाह के समक्ष राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया और ‘‘कोविड-19 संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए’’ समर्थन मांगा।

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से राज्य को मिलने वाले लंबित अनुदानों की सूची पेश की और केन्द्र सरकार से बकाया राशि को तत्काल जारी करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़े | Union Minister Suresh Angadi Dies: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का कोरोना से निधन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी, सहित इन नेताओं ने जताया दुख.

विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से पोलावरम मुद्दे पर मुलाकात की।

जगन ने कहा कि पोलावरम कार्यों को पूरा करने के लिए मार्च 2021 के अंत तक 18,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी, जिसमें परियोजना के कारण विस्थापित परिवारों का पुनर्वास भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड