Andheri East by-election: राज ठाकरे ने भाजपा द्वारा अंधेरी पूर्व उपचुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारने पर फडणवीस को कहा, ‘‘शुक्रिया’’

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार ना उतारने के भाजपा के फैसले के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सोमवार को धन्यवाद कहा।

राज ठाकरे (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 17 अक्टूबर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मुंबई की अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में उम्मीदवार ना उतारने के भाजपा के फैसले के लिए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सोमवार को धन्यवाद कहा. फडणवीस को लिखे पत्र में ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता को अपना ‘‘ प्रिय मित्र ’’ बताया और कहा कि सकारात्मक राजनीतिक संस्कृति जरूरी है. यह भी पढ़ें: बिना कपड़ों के सूटकेस में मिली युवती की लाश, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस

उन्होंने कहा कि मनसे ने हमेशा ऐसी सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा देने की वकालत की है.

राज ठाकरे ने कहा, ‘‘ मैं शुक्र गुजार हूं कि आपने मेरी अपील पर गौर किया.’’ राज ठाकरे ने राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से दिवंगत रमेश लटके के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए भाजपा के उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारने की अपील की थी.

इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके की मृत्यु हो गई थी. इसलिए ही अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े ने इस उपचुनाव में रमेश लटके की पत्नी ऋतुजा लटके को मैदान में उतारा है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने भी उपचुनाव में ऋतुजा लटके के निर्विरोध निर्वाचन की अपील की है. भाजपा के मुरजी पटेल के नाम वापस लेने के बाद उपचुनाव में ऋतुजा लटके की जीत महज औपचारिकता रह गयी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज