विदेश की खबरें | स्वीडन में सप्ताह भर के भीतर दूसरी बार प्रधानमंत्री चुनी गईं एंडरसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कोपनहेगन, 24 नवंबर (एपी) स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर मेगदालेना एंडरसन द्वारा पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दिए जाने के बीच सोमवार को एक बार फिर उन्हें सरकार का प्रमुख चुन लिया गया।

कोपनहेगन, 24 नवंबर (एपी) स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुने जाने के कुछ घंटों बाद ही संसद में बजट प्रस्ताव गिरने पर मेगदालेना एंडरसन द्वारा पिछले सप्ताह पद से इस्तीफा दिए जाने के बीच सोमवार को एक बार फिर उन्हें सरकार का प्रमुख चुन लिया गया।

सोशल डेमोक्रेट पार्टी की नेता एंडरसन ने सप्ताह भर के भीतर एक बार फिर प्रधानमंत्री पद पर कब्जा जमाया। हालांकि, वह एक पार्टी की अल्पमत वाली सरकार बनाएंगी। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की घोषणा मंगलवार को हो सकती है।

पिछले सप्ताह बुधवार को स्वीडन की पहली महिला प्रधानमंत्री चुनी गईं एंडरसन इस पद पर केवल सात घंटे ही रह सकीं और उनके सहयोगी दल द ग्रीन्स ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था।

एंडरसन ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा, '' मुझे अच्छा महसूस हो रहा है और मैं काम शुरू करने को लेकर उत्सुक हूं।''

प्रधानमंत्री बनने से पहले वित्त मंत्री रहीं एंडरसन ने कहा कि वह मंगलवार को मंत्रिमंडल में शामिल नामों की घोषणा के बाद अपनी सरकार की नीतियों को पेश करेंगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि ''कल्याण, जलवायु और हिंसा से निपटना'' उनकी प्राथमिकताएं हैं।

गौरतलब है कि स्वीडन में पिछले कुछ वर्षों से संगठित अपराध गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिली है और स्टॉकहोम, गोटेबोर्ग और मालमो जैसे प्रमुख शहरों में गिरोहों के बीच गोलीबारी की घटनाएं सामने आयी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड