खेल की खबरें | लीजेंड्स शतंरज टूर्नामेंट में आनंद को मिली पहली जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विश्वनाथन आनंद ने लगातार हार के क्रम को तोड़ते हुए सातवें दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफांड को 2.5-0.5 से हराकर लीजेंड्स ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

चेन्नई, 28 जुलाई विश्वनाथन आनंद ने लगातार हार के क्रम को तोड़ते हुए सातवें दौर में इस्राइल के बोरिस गेलफांड को 2.5-0.5 से हराकर लीजेंड्स ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की।

आनंद लगातार छह हार के बाद अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी के सामने थे। यह भारतीय सोमवार की रात को शुरुआत में अच्छी स्थिति का फायदा नहीं उठाने के बावजूद टूर्नामेंट में अपनी पहली बाजी जीतने में सफल रहा।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश के युवा खिलाड़ी काजी इस्लाम डोपिंग के कारण 2 साल के लिए निलंबित.

उन्होंने काले मोहरों से खेलते हुए 45 चाल में जीत दर्ज की और दूसरी बाजी में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखकर 49 चाल में उसे अपने नाम किया। आनंद ने इसके बाद 2012 की विश्व चैंपियनशिप के अपने चैलेंजर के खिलाफ तीसरी बाजी ड्रा खेली जो 46 चाल तक चली।

मैगनस कार्लसन टूर में पदार्पण कर रहे आनंद ने कहा, ‘‘यह पहले तीन दिनों की तरह निराशाजनक नहीं रहा। जीत दर्ज करने से अच्छा लग रहा है। ’’

यह भी पढ़े | जैमी वार्डी ने जीता प्रीमियर लीग गोल्डन बूट अवार्ड.

इस जीत से पूर्व विश्व चैंपियन छह अंक के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है। वह हंगरी के पीटर लेको (पांच अंक) और चीन के नंबर तीन डिंग लीरेन (तीन) से आगे हैं। आठवें दौर में उनका मुकाबला लीरेन से होगा।

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैगनस कार्लसन ने पीटर स्विडलर को 2.5-1.5 से हराकर अपनी बढ़त मजबूत कर दी। अन्य मैचों में रूस के इयान नेपोमनियाची ने लेको को 3-2, नीदरलैंड के अनीस गिरी ने लीरेन को 2.5-1.5 से और उक्रेन के वेस्ली इवानचुक ने रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को 3-1 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू