देश की खबरें | आनंद दिघे की पुण्यतिथि: शिंदे ने जिलों को दी एंबुलेंस,उद्धव नीत शिवसेना ने स्वास्थ्य शिविर लगाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों को 25 एंबुलेंस वितरित कीं।

ठाणे, 26 अगस्त महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने राजनीतिक गुरु आनंद दिघे की पुण्यतिथि पर शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों को 25 एंबुलेंस वितरित कीं।

दिघे ठाणे के लोकप्रिय नेता थे और 26 अगस्त 2001 में उनका निधन हो गया था।

उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) ने भी दिघे के सम्मान में अपनी शाखाओं (क्षेत्र कार्यालयों) में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए। दिघे की लोकप्रियता ने अविभाजित शिवसेना को क्षेत्र की सबसे ताकतवर पार्टी बनाने में मदद की थी। शिवसेना के दोनों धड़े, दिघे के राजनीतिक उत्तराधिकारी होने का दावा करते हैं।

शिंदे ने जिलों के विधायकों, शाखा प्रमुखों को इन एंबुलेंस की चाबियां सौंपने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने का विचार शिवसेना संस्थापक दिवंगत बाला साहेब ठाकरे ने दिया था।

शिंदे ने कहा कि अब तक 250 एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा चुकी हैं और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में मांग के अनुसार और भी एंबुलेंस प्रदान की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में मुख्यमंत्री राहत कोष से विभिन्न कार्यों के लिए 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जबकि पूर्ववर्ती महाविकास आघाड़ी सरकार के दौरान यह आंकड़ा सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये था।

शिव सेना के दोनों गुटों के पदाधिकारी दिघे के स्मारक ‘शक्ति स्थल’ गए। दिघे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और ठाणे के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\