देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के कतर्नियाघाट जंगल में एक हाथी मृत मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल की झाड़ियों में एक मृत हाथी मिला। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

बहराइच (उप्र), 15 फरवरी बहराइच जिले के कतर्नियाघाट जंगल की झाड़ियों में एक मृत हाथी मिला। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत आता है।

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के क्षेत्र निदेशक एच. राजा मोहन ने बताया कि बृहस्पतिवार को अभ्यारण के गेरुआ पार इलाके में एक हाथी की मौत के बारे में सूचना मिली।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस स्थान पर मृत हाथी मिला, वह इलाका इतना दुर्गम था कि हमें वहां पहुंचने के लिए नौका से नदी पार करनी पड़ी। कुछ दूरी सशस्त्र सीमा बल की जीप से तथा कुछ दूरी दोपहिया वाहनों से तय करनी पड़ी।’’

मोहन ने बताया कि घटनास्थल के निरीक्षण में मिले पैर के चिह्न, आसपास टूटे पेड़, मृत हाथी के शरीर पर घावों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी मौत संभवत: मंगलवार या बुधवार को दो हाथियों के आपसी संघर्ष के कारण हुई होगी, जिसकी जानकारी विभाग को बृहस्पतिवार को मिली।

शुक्रवार को तीन चिकित्सकों की समिति ने हाथी का पोस्टमार्टम किया और इसकी रिपोर्ट में भी आपसी संघर्ष के कारण मौत की बात सामने आई है। चिकित्सकों व विशेषज्ञों का अनुमान है कि हाथी की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष थी।

निदेशक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद हाथी को मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए जंगल में ही दफना दिया गया। हाथी का विसरा सुरक्षित कर उसे विस्तृत पैथोलॉजिकल व टॉक्सिकोलॉजिकल जांच हेतु भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली भेज दिया गया है।

इस जांच से यह निश्चित हो सकेगा कि हाथी को कोई रोग तो नहीं था तथा उसके शरीर में कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं था।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\