देश की खबरें | नोएडा में कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, फिर लोहे की छड़ से हमला हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतम बुद्ध नगर के बीटा-दो थाना क्षेत्र में पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, कांस्टेबल ने किसी तरह से ट्रैक्टर के बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर चालक ने लोहे की छड़ से कांस्टेबल के ऊपर जानलेवा हमला भी किया और मौके से भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 18 अगस्त गौतम बुद्ध नगर के बीटा-दो थाना क्षेत्र में पुलिस में तैनात एक कांस्टेबल के ऊपर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, कांस्टेबल ने किसी तरह से ट्रैक्टर के बोनट पर चढ़कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर चालक ने लोहे की छड़ से कांस्टेबल के ऊपर जानलेवा हमला भी किया और मौके से भाग गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीटा-दो के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है और उसी रात यातायात पुलिस में तैनात कांस्टेबल गोविंद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि शाम करीब छह बजे जब वह पी-3 गोल चक्कर पर दो अन्य सहयोगियों विनय तोमर तथा तिमिर चंद्र शर्मा के साथ यातायात ड्यूटी पर तैनात थे, तभी कासना की तरफ से एक ट्रैक्टर चालक वहां से गुजरा। ट्रैक्टर चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था और जब उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने ट्रैक्टर को एकदम से मोड़कर उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की।

मिश्रा ने बताया कि इसके बाद सिंह ट्रैक्टर के बंपर पर चढ़ गए और काफी दूर जाकर ट्रैक्टर चालक ने वाहन को रोका। ट्रैक्टर चालक ने उतरते ही लोहे की छड़ से सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस घटना में उन्हें गंभीर चोट आई।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के अन्य कर्मी घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला था।

थाना प्रभारी ने बताया कि सिंह की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है और मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\