देश की खबरें | दलित लड़के की पिटाई के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित लड़के की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर करने वालों में शामिल एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जौनपुर (उप्र), 27 नवंबर जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय दलित लड़के की कथित तौर पर पिटाई करने और उसे पेशाब पीने के लिए मजबूर करने वालों में शामिल एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में एक नामजद और दो अज्ञात अभियुक्त पकड़ से बाहर है। वैसे पुलिस ने दूसरे पक्ष के तहरीर पर भी पहले पक्ष के दो लोगो के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार का यह मामला सुजानगंज थाना क्षेत्र के असरोपुर गांव का है जहां के बृजेश गौतम ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र अग्निवेश को पास के शेखपुर खुटहनी गांव के अशोक सिंह के पुत्र आदित्य सिंह ने मारा-पीटा और मुंह में मिट्टी भरकर उसके ऊपर पेशाब कर दिया था।

उन्होंने बताया कि लेकिन दूसरे पक्ष के अशोक सिंह का आरोप है कि अग्निवेश और उसके साथी मोलू ने स्कूल से लौट रही उनकी पुत्री के साथ छेड़खानी की।

सुजानगंज के थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा के अनुसार दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र के आधार पर पहले पक्ष के विरुद्ध एससीएसटी कानून के तहत दो नामजद एवं दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया जबकि जबकि दूसरे पक्ष के नामजद दो लोगो के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत किया गया।

इस बीच पुलिस ने पहले पक्ष के नामजद अभियुक्त आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now