Amritsar: पाकिस्तान से तस्करी के जरिये लाई गई हेरोइन बरामद, तीन गिरफ्तार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनके कब्जे से चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Arrest (Img: TW)

चंडीगढ़, 3 दिसंबर : पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद उनके कब्जे से चार किलोग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. हेरोइन की यह खेप कथित तौर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई गई थी.

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चार किलोग्राम हेरोइन के अलावा नौ एमएम की एक पिस्तौल भी बरामद की. हेरोइन की यह खेप कथित तौर पर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए तस्करी कर लाई गई थी.’’ यह भी पढ़ें : Eknath Shinde Health Update: सीएम एकनाथ शिंदे ठाणे के जुपिटर अस्पताल से निकले, कहा, हेल्थ चेकअप केलिए आया था, सब ठीक हैं; VIDEO

पुलिस महानिदेशक यादव के अनुसार आरोपियों के खिलाफ घरिंडा पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम-1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने तथा तस्करी नेटवर्क के मूल का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है.

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी, जानें मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड