देश की खबरें | नीलामी में 37.8 करोड़ रुपये में बिकी अमृता शेरगिल की पेंटिंग, अब तक की दूसरी सबसे महंगी भारतीय कलाकृति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात भारतीय कलाकार अमृता शेरगिल की पेंटिंग “इन द लेडीज एनक्लोजर”, सैफ्रनआर्ट द्वारा हाल में कराई गई नीलामी में 37.8 करोड़ रुपये में बिकी और इसके साथ ही वह दुनिया में दूसरी सबसे मंहगी भारतीय कलाकृति बन गई है।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई प्रख्यात भारतीय कलाकार अमृता शेरगिल की पेंटिंग “इन द लेडीज एनक्लोजर”, सैफ्रनआर्ट द्वारा हाल में कराई गई नीलामी में 37.8 करोड़ रुपये में बिकी और इसके साथ ही वह दुनिया में दूसरी सबसे मंहगी भारतीय कलाकृति बन गई है।

इससे पहले इसी साल वी एस गायतोंडे की 1961 की पेंटिंग 39.98 करोड़ रुपये में बिकी थी जो वैश्विक स्तर पर सबसे महंगी भारतीय कलाकृति है। भारत वापस आने के कुछ सालों बाद शेरगिल द्वारा 1938 में ‘ऑयल ऑन कैनवस’ पर बनाई गई पेंटिंग ने शेरगिल के लिए भी एक वैश्विक कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह पेंटिंग गोरखपुर में उनके घर पर बनाई गई थी और इसमें खेत में कुछ महिलाओं को दर्शाया गया है। सैफ्रनआर्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक दिनेश वजीरानी ने एक बयान में कहा, “अमृता शेरगिल की बेहतरीन पेंटिंग की कीर्तिमान स्थापित करने वाली बिक्री से एक कलाकार के रूप में उनके स्तर का पता चलता है और यह उनकी प्रतिभा तथा कौशल का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा, “इस कलाकृति में एक कलाकार के रूप में उनके विकास की झलक मिलती है और यह कलाकार के रूप में कई वर्षों की गई तपस्या की परिणति है।” वजीरानी ने कहा कि यह पेंटिंग शेरगिल द्वारा बनाई गई दुर्लभ कलाकृति है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू