एजेंसी न्यूज
पिता ने दोस्त के साथ मिलकर की बेटी की हत्या
Bhashaऐसा बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी के विवाह से पूर्व गर्भवती होने के कारण उसकी हत्या कर दी।
महाराष्ट्र पुलिस ने कहा: पोर्न साइट देखने वालों से उगाही कर रहे हैं साइबर ठग
Bhashaराज्य पुलिस की साइबर शाखा ने बताया कि ठग ऐसे लोगों को ईमेल भेज रहे हैं जो वेबसाइट्स पर अश्लील विषयवस्तु देखते हैं और उनसे फिरौती के तौर पर बिटक्वाइन की मांग करते हैं. भुगतान नहीं करने पर अश्लील वेबसाइट देखते हुए उनका वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देते हैं.
लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध रूप से गति दी जाएगी : पवार
Bhashaपवार की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की उस घोषणा के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि महामारी से लड़ने के लिये लागू किये गए कुछ नियमों को बरकरार रखते हुए कुछ औद्योगिक और वाणिज्यिक गतिविधियों को 20 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
भारतीय नौसेना के 26 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी संक्रमित नाविक साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे में सेवारत हैं और उनका एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कोविड-19: कश्मीर में लॉकडाउन जारी, बीपीएल परिवारों को मुफ्त में राशन
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने घाटी के अधिकतर स्थानों में मुख्य सड़कों को बंद कर दिया है साथ ही लोगों की आवाजाही रोकने तथा बंद का सख्ती से पालन कराने के लिए कई स्थानों पर अवरोधक लगाए हैं.
करोड़ों अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए: संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र के एक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ ने कहा कि अमेरिका को कोविड-19 वैश्विक महामारी से प्रभावित करोड़ों मध्यमवर्गीय अमेरिकियों को गरीबी में जाने से बचाने के लिए तत्काल अतिरिक्त कदम उठाने चाहिए.
मध्यप्रदेश में कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार ने गठित की 13 सदस्यीय सलाहकार समिति
Bhashaमध्यप्रदेश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए प्रदेश सरकार ने 13 सदस्यीय सलाहकार समिति का गठन किया है. इस समिति में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी और 12 अन्य लोग शामिल हैं. यह घातक संक्रमण मध्यप्रदेश के 25 जिलों में फैल चुका है. प्रदेश में कुल 52 जिले हैं.
औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 मरीजों पर प्लाज्मा के नैदानिक परीक्षण की इजाजत दी
Bhashaभारत के औषधि महानियंत्रक ने कहा कि आईसीएमआर ने केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन को उन संस्थानों की सूची सौंपी थी जिन्होंने इस परीक्षण में रुचि दिखाई थी और वे स्वास्थ्य शोध निकाय के परामर्श से ऐसा कर सकते हैं।
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रही हैं भारतीय नौसेना, 26 कर्मी Covid-19 से संक्रमित
Bhashaमुंबई में भारतीय नौसेना के कम से कम 26 कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. भारतीय सशस्त्र बलों में इस बीमारी का यह पहला बड़ा मामला है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी संक्रमित नाविक साजोसामान और सहयोग शाखा आईएनएस आंग्रे में सेवारत हैं और उनका एक नौसैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है.
ब्रिटेन में कोविड-19 मृतकों की संख्या बढ़ने के बीच टीका बनाने के लिए नया कार्यबल गठित
Bhashaब्रिटेन ने कोरोना वायरस के टीके की तत्काल खोज और इसके विकसित होने के बाद उद्योगों को इसके व्यापक पैमाने पर निर्माण के लिए तैयार करने के संबंध में कार्यबल गठित किया है. देश में कोविड-19 से 847 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतकों की संख्या 14,576 पर पहुंचने के बाद यह फैसला किया गया है.
वर्जीनिया का किशोर हिरासत केंद्र कोरोना वायरस का नया सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्र
Bhashaउन्होंने गवर्नर राल्फ नोर्थम से अपील की है कि वह रिचमोंड के बाहर स्थित नव प्रभावित बोन एयर किशोर सुधार केंद्र समेत अन्य केंद्रों से जल्द से जल्द बच्चों को सुरक्षित निकाल लें।
तोक्यो में बेघर चाहते हैं ओलंपिक खेलगांव में शरण
Bhashaइस खेलगांव में ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाड़ियों और 4400 पैरा खिलाड़ियों को रूकना था । खेलगांव पूरी तरह से तैयार है लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिये गए हैं ।
गुजरात में कोविड-19 से सात और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1,272 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 176 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 1,272 हो गई है।
Covid-19: चीन में बाहर से आए मामलों की संख्या बढ़कर हुई 1 हजार 566, संक्रमित मृतक मामलों की संख्या पहुंची 4,632
Bhashaचीन में बाहर से आए कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 1,566 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 4,632 हो गई है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मृतकों में से 50 फीसद मामले इस संक्रमण का केंद्र रहे वुहान शहर से हैं. ताइवान में छह लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है जबकि संक्रमण के कुल 395 मामले सामने आए हैं.
सीपीएल को उम्मीद आईपीएल के लिये अलग विंडो तलाशेगा बीसीसीआई
Bhashaऐसी संभावना जताई जा रही है कि बीसीसीआई सितंबर या अक्टूबर में आईपीएल का आयोजन करेगा जिसके कारण एशिया कप और टी20 विश्व कप का कार्यक्रम नये सिरे से निर्धारित करना पड़ सकता है ।
गुजरात सरकार कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा चढ़ाने की बना रही है योजना
Bhashaगुजरात सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मरीजों, खासकर नाजुक हालत वाले संक्रमित लोगों के इलाज के लिए प्लाज्मा चढ़ाकर उपचार करने का निर्णय किया है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि ऐसे मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के मकसद से यह फैसला किया गया है. अहमदाबाद नगरपालिका प्लाज्मा दान करने वाले कुछ लोगों की पहले ही सहमति ले चुका है.
आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर कारे को इस साल आईपीएल होने की उम्मीद नहीं
Bhashaकारे को कोच पोंटिंग की दिल्ली टीम के लिये इस साल आईपीएल में पदार्पण करना था । उन्होंने कहा कि समय ही बतायेगा कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी20 विश्व कप और आईपीएल हो सकेगा या नहीं ।
मप्र में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,360 हुई
Bhashaप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने शनिवार को बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के 1,360 मरीजों में से अब तक 69 लोगों की मौत हो चुकी है।
‘कोविड-19 से निपटने के लिये अन्य देशों की सहायता पर गुतारेस ने भारत जैसे देशों को किया सलाम’
Bhashaगुतारेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में भारत ने अमेरिका समेत कई देशों को कोरोना वायरस संक्रमण का संभावित उपचार मानी जा रही मलेरिया रोधी दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्विन की आपूर्ति की थी।
भारत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 480, संक्रमितों की संख्या बढ़ कर हुई 14,378
Bhashaदेश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़ कर 480 हो गई जबकि संक्रमण के मामले बढ़ कर 14,378 हो गए. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी देश में कोविड-19 से 11,906 लोग संक्रमित हैं जबकि 1,991 लोग उपचार के बाद ठीक हो गए हैं.