जरुरी जानकारी | आईपीआई के जरिये जुटाई गई राशि 2022-23 में 50 प्रतिशत से अधिक घटकर 52,116 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये जुटाई गई राशि चालू वित्त वर्ष में 2021-22 के मुकाबले आधे से अधिक घटकर 52,116 करोड़ रुपये रही। वहीं पिछले वित्त वर्ष में आईपीओ से 1,11,547 करोड़ रुपये जुटाये गये थे, जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

मुंबई, 30 मार्च आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये जुटाई गई राशि चालू वित्त वर्ष में 2021-22 के मुकाबले आधे से अधिक घटकर 52,116 करोड़ रुपये रही। वहीं पिछले वित्त वर्ष में आईपीओ से 1,11,547 करोड़ रुपये जुटाये गये थे, जो अबतक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

प्राइम डाटाबेस के अनुसार केवल 37 कंपनियां 2022-23 में शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुईं। यह 2021-22 में आये 53 आईपीओ से कहीं कम है।

प्राइम डाटाबेस के प्रबंध निदेशक प्रवीण हल्दिया ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में जुटाई गई कुल राशि में 39 प्रतिशत यानी 20,557 करोड़ रुपये अकेले एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) ने जुटाये। अगर इसको हटा दिया जाए तो इस साल आईपीओ के जरिये केवल 31,559 करोड़ रुपये जुट पाते। इन सबके बावजूद वित्त वर्ष 2022-23 में आईपीओ के जरिये जुटाई गई राशि, तीसरी सबसे अधिक रकम है।

कुल मिलाकर सार्वजनिक इक्विटी के जरिये जुटाया गया कोष भी 56 प्रतिशत घटकर 76,076 करोड़ रुपये रहा जो 2021-22 में 1,73,728 करोड़ रुपये था।

जहां आईपीओ (लघु एवं मझोले उद्यमों के निर्गम समेत) के जरिये 54,344 करोड़ रुपये जुटाये गये, वहीं पूंजी बाजार के जरिये जुटाई गई राशि 85,021 करोड़ रुपये रही। इसमें से 11,231 करोड़ रुपये बिक्री पेशकश के जरिये, 9,335 करोड़ रुपये पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी)/इनविट (बुनियादी ढांचा निवेश ट्रस्ट)/रीट (रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट) के जरिये 1,166 करोड़ रुपये जुटाये गये। यानी इक्विटी कोष के रूप में 76,076 करोड़ रुपये जुटाये गये।

कुल 8,944 करोड़ रुपये सार्वजनिक बॉन्ड के जरिये जुटाये गये। कुल मिलाकर आईपीओ और बॉन्ड के जरिये 85,021 करोड़ रुपये जुटाये गये।

प्राइम डाटाबेस के अनुसार, कुल 37 निर्गम में से 25 निर्गम केवल तीन महीने (मई, नवंबर और दिसंबर) में आए। वहीं चौथी तिमाही में पिछले नौ साल में सबसे कम निर्गम आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी