एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान सरकार से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ बहाल करने का अनुरोध किया

मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान सरकार से आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद 17 फरवरी से देश में बंद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को तत्काल बहाल करने का अनुरोध किया है.

(Photo Credit : Twitter)

इस्लामाबाद, 16 मार्च : मानवाधिकार संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने पाकिस्तान सरकार से आठ फरवरी को हुए आम चुनाव के बाद 17 फरवरी से देश में बंद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ को तत्काल बहाल करने का अनुरोध किया है. ब्रिटेन में स्थित संस्था ने ‘एक्स’ पर पाकिस्तानी अधिकारियों से "देश की अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार प्रतिबद्धताओं के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व सूचना तक पहुंच के अधिकारों को बनाए रखने" का आग्रह किया.

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कहा कि वह उन 28 नागरिक समाज संगठनों में से एक है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तत्काल बहाल करने के लिए एक संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर किए हैं. बयान में कहा गया है, “पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) की चुप्पी बेहद चिंताजनक है क्योंकि वह अपने फैसले का कारण बताने में विफल रहा है.” यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की अदालत ने भारतीय नागरिक को निर्वासित करने में नाकामी के लिए गृह मंत्रालय को फटकार लगाई

आठ फरवरी को, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने देश में आम चुनाव के दौरान पूरे दिन मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने के पाकिस्तान के फैसले को "अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता व शांतिपूर्ण सभा के अधिकारों पर हमला" बताया था. न तो पिछली कार्यवाहक सरकार और न ही नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ के प्रशासन ने यह बताया है कि देश में इतनी लंबी अवधि के लिए ‘एक्स’ पर पाबंदी क्यों लगाई गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड