देश की खबरें | जेपी की जयंती के अवसर पर उनके पैतृक गांव सिताब दियारा आयेंगे अमित शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर बिहार स्थित उनके पैतृक गांव आयेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

पटना, एक अक्टूबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह महान समाजवादी नेता जयप्रकाश नारायण की जयंती के मौके पर बिहार स्थित उनके पैतृक गांव आयेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

जायसवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि शाह 11 अक्टूबर को केंद्रीय कला और संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित एक समारोह में हिस्सा लेने के लिए सारण जिले के सिताब दियारा पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘वह वाराणसी के रास्ते सिताब दियारा पहुंचेंगे और उसी दिन लौट जाएंगे।’’

अगस्त महीने में बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान राज्य में भाजपा के सत्ता से बाहर होने के बाद शाह की यह दूसरी बिहार यात्रा होगी। शाह को पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है ।

गृह मंत्री ने पिछले सप्ताह सीमांचल क्षेत्र के पूर्णिया और किशनगंज जिलों में दो दिन बिताए थे। उनके यात्रा कार्यक्रम में एक सार्वजनिक सभा और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत शामिल थी जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के जनादेश के साथ ‘‘विश्वासघात’’ के खिलाफ आवाज बुलंद किया गया था।

जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट में कुमार और उनके प्रतिद्वंद्वी राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘लोक नायक जयप्रकाश नारायण के कई शिष्य, जो संपूर्ण क्रांति आंदोलन (1974 का कुल क्रांति आंदोलन) में शामिल रहे थे, अब कांग्रेस की गोद में बैठे हैं। उनके लिए सोनिया के दरबार में हजारी लगाना सबसे बड़ी उपलब्धि है।’’

भाजपा नेता ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1975 में जेपी की उस प्रसिद्ध रैली की एक तस्वीर भी साझा किया, जिसके बाद समाजवादी नेता को गिरफ्तार किया गया था।

अनवर रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट