देश की खबरें | अमित शाह मंगलवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा पर जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फाइल तस्वीर के साथ)

(फाइल तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, आठ मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को एक दिन की पश्चिम बंगाल यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वह रवींद्रनाथ टैगोर जयंती समारोह में हिस्सा लेंगे और कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्री कोलकाता में जोरासांको ठाकुरबाड़ी में टैगोर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद शाह उत्तर 24 परगना जिले में एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) पेट्रापोल में भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

दोपहर में गृह मंत्री ‘लुमिनरीज़ ऑफ बंगाल’ फिल्म को रिलीज करेंगे और कोलकाता में साइंस सिटी में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

शाम में शाह शहर में टैगोर के जयंती समारोह में शिरकत करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\