Amit Shah Mumbai visit: मुंबई दौरे पर अमित शाह, आज 'लालबाग के राजा' का करेंगे दर्शन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर रविवार रात यहां पहुंचे और वह सोमवार को स्थानीय लालबाग चा राजा समेत कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे। भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी

लालबाग के राजा (Photo Credits: Twitter)

Amit Shah Mumbai Visit:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर रविवार रात यहां पहुंचे और वह सोमवार यानी आज स्थानीय लालबाग चा राजा (Lalbaugcha Raja) समेत कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे. भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक नेता ने रविवार को बताया कि गृह मंत्री महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भी जायेंगे.

उन्होंने बताया कि शाह रविवार रात मुंबई पहुंचे. भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने बताया, ‘‘उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर अमित शाह सोमवार को एक बैठक करेंगे. वह ‘लालबाग चा राजा’ सहित मुंबई के कुछ प्रमुख गणपति पंडालों में जायेंगे, उन्होंने बताया कि शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास पर भी जायेंगे ओर पवई में ए एम नायक स्कूल का उद्घाटन करेंगे. यह भी पढ़े: Amit Shah Mumbai Visit: अमित शाह मुंबई पहुंचे, एयरपोर्ट पर सीएम शिंदे, डिप्टी CM फडणवीस ने किया स्वागत- Pics

भाजपा के एक प्रमुख रणनीतिकार शाह का मुंबई दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब वहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का चुनाव सितंबर अथवा अक्टूबर में होना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड