ताजा खबरें | अमित शाह ने पंजाब की आप सरकार गिराने की धमकी दी, ये तानाशाही है : केजरीवाल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार को गिराने की धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि ये ‘‘तानाशाही’’ है।

चंडीगढ़, 27 मई आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकसभा चुनाव के बाद पंजाब में भगवंत मान नीत सरकार को गिराने की धमकी देने का आरोप लगाया और कहा कि ये ‘‘तानाशाही’’ है।

शाह ने रविवार को लुधियाना में एक चुनावी रैली में लोगों से लोकसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की अपील की और कहा कि ‘‘भाजपा की जीत के बाद भगवंत मान सरकार लंबे समय तक नहीं टिकेगी।’’

सोमवार को केजरीवाल ने अमृतसर में व्यापारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘क्या आपने अमित शाह का बयान सुना है? उन्होंने धमकी दी है। शुरुआत में उन्होंने पंजाबियों को बहुत गालियां दीं। उन्होंने (शाह) धमकी दी है कि चार जून के बाद पंजाब सरकार गिर जाएगी और भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास 92 सीटें (विधायक) हैं। आप (सरकार) कैसे गिरा सकते हैं? (देश में) तानाशाही है।’’

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता खुलेआम कह रहे हैं कि वे विधायकों को सीबीआई और ईडी से धमकाएंगे और फिर उन्हें ‘‘खरीद’’ लेंगे।

आप नेता ने कहा, ‘‘मैं उनसे (शाह से) कहना चाहता हूं...पंजाब के लोगों को धमकाओ मत, अन्यथा वे आपके लिए पंजाब में प्रवेश करना मुश्किल कर देंगे।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी शाह की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की। मान ने कहा, ‘‘क्या आपमें सरकार गिराने की हिम्मत है? हमारे पास 92 सीटें हैं। वे हमें धमकी दे रहे हैं। क्या आप यहां वोट मांगने आ रहे हैं या सरकार गिराने की धमकी दे रहे हैं?’’

वहीं, अमृतसर में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाना साधा और उन पर बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘वह (मोदी) कह रहे हैं कि ‘इंडिया’ गठबंधन (लोगों की) भैंस और मंगलसूत्र छीन लेगा।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को जनता की समस्याओं के बारे में बोलना चाहिए।

पुरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा की ‘भगवान जगन्नाथ’ वाली टिप्पणी को लेकर पार्टी पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘‘संबित पात्रा कहते हैं कि भगवान जगन्नाथ मोदी के ‘भक्त’ हैं।’’

पात्रा ने बाद में स्पष्ट किया था कि उनकी जुबान फिसल गई थी और वह यह कहना चाहते थे कि प्रधानमंत्री भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\