देश की खबरें | अमित शाह ने बंगाल में एक किसान के घर पर भोजन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक किसान के घर पर दोपहर भोजन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), 19 दिसम्बर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के साथ संबंध मजबूत करने के प्रयासों के तहत शनिवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक किसान के घर पर दोपहर भोजन किया।

शाह का यह कदम तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है।

शाह राज्य में भाजपा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। शाह शनिवार को यहां पहुंचे और एक स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री सनातन सिंह के बलिझुरी स्थित आवास गए और वहां कच्चे मकान में फर्श पर बैठकर दोपहर का भोजन किया।

शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और प्रदेश पार्टी प्रमुख दिलीप घोष भी थे।

सिंह के परिवार की महिला सदस्यों ने केले के पत्ते पर शाकाहारी बंगाली व्यंजन परोसे।

शाह और अन्य मेहमान दो-मंजिला फूस के घर के बरामदे में फर्श पर बैठकर भोजन में 'साक भाजा', 'लोऊ दाल', 'शुक्तो', 'फूलगोभी तरकारी', ‘पोस्तो' और 'तोक दोई' खाया।

इससे पहले, सिंह की पत्नी सहित घर की महिला सदस्यों द्वारा केंद्रीय मंत्री और अन्य भाजपा नेताओं का स्वागत शंख बजाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और मीडिया सदस्यों और पार्टी के अन्य नेताओं को घर के बाहर रखा गया था। इससे पहले शाह के सुरक्षाकर्मियों ने परिसर की कई बार जांच की।

शाह ने नवंबर में राज्य के अपने दौरे के दौरान बांकुड़ा में एक आदिवासी भाजपा कार्यकर्ता और उत्तर 24 परगना में एक माटुआ समुदाय के सदस्य के घर पर दोपहर का भोजन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स को हराकर छठें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

RR vs DC, IPL 2026 43rd Match Scorecard: सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से रौंदा, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs MI IPL 2026: क्या एल क्लासिको मुकाबले में खेलेंगे रोहित शर्मा, जानें फिटनेस पर बड़ा अपडेट

CSK vs MI, IPL 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी