देश की खबरें | अमित शाह ने जेएनपीटी बंदरगाह, असम उर्वरक परियोजना पर कैबिनेट के फैसले की सराहना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में चौक को जेएनपीए बंदरगाह से जोड़ने वाले छह लेन के ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से देश की ‘तेज गति से बढ़ रही’ नीली अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और मुंबई एवं पुणे के आसपास विकास और रफ्तार पकड़ेगा।

नयी दिल्ली, 19 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र में चौक को जेएनपीए बंदरगाह से जोड़ने वाले छह लेन के ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले से देश की ‘तेज गति से बढ़ रही’ नीली अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और मुंबई एवं पुणे के आसपास विकास और रफ्तार पकड़ेगा।

बुधवार को कैबिनेट द्वारा लिए गए कई फैसलों पर प्रतिक्रिया देते हुए शाह ने यह भी कहा कि असम के नामरूप में नये ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स को मंजूरी मिलने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इससे उर्वरक की पर्याप्त आपूर्ति होगी और निर्यातक के रूप में पूर्वोत्तर की क्षमता बढ़ेगी।

गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी ने आज महाराष्ट्र में जेएनपीए पोर्ट से चौक तक 6-लेन ग्रीनफील्ड उच्च गति राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी देकर हमारे समुद्री उद्योग में नयी ऊर्जा का संचार किया है।’’

उन्होने कहा, ‘‘यह निर्णय बंदरगाहों की माल ढुलाई क्षमताओं को बढ़ाकर हमारी बढ़ती नीली अर्थव्यवस्था को गति देगा, साथ ही साथ मुंबई और पुणे के आसपास नये सिरे से विकास को बढ़ावा देगा। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मोदी जी को धन्यवाद।’’

एक अन्य पोस्ट में शाह ने कहा, ‘‘आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा असम के नामरूप में नये ब्राउनफील्ड अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स को मंजूरी दिए जाने पर पूर्वोत्तर (क्षेत्र) को बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी के दूरदर्शी निर्णय के लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।’’

शाह ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में भीम-यूपीआई लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रोत्साहन योजना को मंजूरी देने के लिए भी प्रधानमंत्री का आभार जताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\