देश की खबरें | पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा के बीच सोनिया से मिले अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 10 अगस्त पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर चल रही चर्चा के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हुई मुलाकात के बाद अमरिंदर ने कहा कि इस बैठक के दौरान राज्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई और यह मुलाकात संतोषजनक रही।

सूत्रों का कहना है कि एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

बाद में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने अमरिंदर सिंह के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से मिला और राज्य से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उनके साथ बिताया गया एक घंटे का समय बहुत संतोषजनक रहा।’’

उधर, इस मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर हरीश रावत ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने संभवत: सलाह दी है कि संगठन और सरकार मिलकर काम करें तथा मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को अपने दायरे में रहकर काम करना है, एक दूसरे के साथ सहयोग करना है।

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के संगठन में शीर्ष स्तर पर बदलाव के बाद अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है। कांग्रेस की राज्य इकाई में कई हफ्तों तक बनी टकराव की स्थिति के बाद पिछले दिनों पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\