देश की खबरें | विरोधाभासी खबरों के बीच पंजाब किंग्स ने कहा, आईपीएल नीलामी में सही खिलाड़ी को चुना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब किंग्स ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी किया कि दुबई में आईपीएल नीलामी के दौरान उन्होंने सही क्रिकेटर को अपने साथ जोड़ा है जबकि इस तरह की खबरें थी कि नाम में भ्रम के कारण उन्होंने ‘गलत’ खिलाड़ी के लिए बोली लगा दी।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर पंजाब किंग्स ने बुधवार को स्पष्टीकरण जारी किया कि दुबई में आईपीएल नीलामी के दौरान उन्होंने सही क्रिकेटर को अपने साथ जोड़ा है जबकि इस तरह की खबरें थी कि नाम में भ्रम के कारण उन्होंने ‘गलत’ खिलाड़ी के लिए बोली लगा दी।

मंगलवार को शशांक सिंह को नीलामी के अंतिम लम्हों में खरीदा गया जब विभिन्न फ्रेंचाइजी अनकैप्ड (जिन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ियों को 20 लाख रुपये के उनके आधार मूल्य पर खरीदने का प्रयास कर रहीं थी।

नीलामी की संचालनकर्ता ने जब शशांक के नाम की घोषणा की तो पंजाब किंग्स की सह मालिक प्रीति जिंटा ने तुरंत ही बोली लगा दी और यह क्रिकेटर बिक गया।

खबरों के अनुसार फ्रेंचाइजी ने बाद में ‘महसूस’ किया कि उन्होंने गलती कर दी है और उन्होंने बोली वापस लेने के लिए नीलामी संचालनकर्ता से संपर्क किया।

अपने स्पष्टीकरण में पंजाब किंग्स ने कहा, ‘‘मीडिया ने शशांक सिंह के बारे में लिखा है कि पंजाब किंग्स ने उन्हें गलती से खरीद लिया। पंजाब किंग्स स्पष्ट करना चाहते हैं यह खिलाड़ी हमेशा उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल था जिन पर हमें बोली लगानी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भ्रम इसलिए था क्योंकि सूची में एक ही नाम के दो खिलाड़ी थे। हमें उसे अपने साथ जोड़ने की खुशी है और उसे हमारी सफलता में योगदान देते हुए देखते हैं।’’

पंजाब किंग्स के एक अधिकारी ने पीटीआई से बुधवार को कहा कि सही खिलाड़ी चुना गया है और फ्रेंचाइजी की पिछले कुछ समय से उन पर नजरें थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने सही खिलाड़ी को चुना है। पिछले कुछ समय से हम उस पर नजर रखे हुए थे। वह छत्तीसगढ़ का 32 साल का खिलाड़ी है जो 2022 सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘खबरों में इसी नाम के 19 साल के क्रिकेटर के साथ भ्रम हो रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

CBSE Board Exams 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं, पहले दिन गणित और बायो-टेक्नोलॉजी का पेपर; जानें जरूरी गाइडलाइंस

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\