जरुरी जानकारी | विदेशों में तेजी के रुख के बीच स्थानीय तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के बीच त्यौहारी मांग बढ़ने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल कीमतों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में सुधार का रुख दिखा। दूसरी ओर बिनौला तेल सस्ता होने से मूंगफली की मांग प्रभावित हुई और इनके तेल तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

नयी दिल्ली, 23 सितंबर विदेशी बाजारों में तेजी के बीच त्यौहारी मांग बढ़ने के कारण दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, सोयाबीन, बिनौला, कच्चा पॉम तेल और पामोलीन तेल कीमतों सहित लगभग सभी तेल तिलहनों में सुधार का रुख दिखा। दूसरी ओर बिनौला तेल सस्ता होने से मूंगफली की मांग प्रभावित हुई और इनके तेल तिलहनों के भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 2.7 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में फिलहाल लगभग 1.1 प्रतिशत की तेजी देखी गई। मलेशिया एक्सचेंज में तेजी के कारण कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल कीमतों में 50- 50 रुपये क्विन्टल का सुधार दर्ज हुआ।

उन्होंने कहा कि अलीगढ़, मेरठ, आगरा, हापुड़ सहित प्रदेश में सरसों की मांग है। बढ़ती त्यौहारी मांग के बीच स्टॉक की कमी से सलोनी, आगरा और कोटा में सरसों तिलहन के दाम 9,350 रुपये से बढ़ाकर 9,450 रुपये प्रति क्चिन्टल तक बोले गये। जबकि मंडियों में इसकी आपूर्ति बेहद कम है। इस परिस्थिति की वजह से सरसों तेल तिलहनों के भाव में सुधार रहा।

उन्होंने कहा कि मौसम खुला न होने तथा बरसात के कारण मिट्टी में नमी होने से फिलहाल सरसों की बिजाई नहीं हो पा रही है। पांच से दस दिन तक धूप निकलने के बाद सरसों बिजाई का काम प्रारंभ हो सकता है।

सूत्रों ने सोयाबीन तेल तिलहन भाव में आये सुधार के बारे में कहा कि किसान कम दाम पर बिकवाली करने से बच रहे हैं और सोच समझकर मंडियों में अपना माल सीमित मात्रा में ला रहे हैं। तेल संयंत्रों की पाइपलाइन में भी सोयाबीन बीज की भारी कमी है। सोयाबीन पेराई करने वाले संयंत्रों की मांग बढ़ने और शिकागो एक्सचेंज में तेजी के कारण सोयाबीन तेल तिलहनों में भी मजबूती रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि ज्यादा बरसात होने से कपास फसल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मूंगफली से सस्ता होने के कारण बिनौला तेल की गुजरात की मांग बढ़ी है। इससे बिनौला तेल कीमत में सुधार आया। उन्होंने कहा कि मूंगफली की नई फसल की आवक का समय करीब है और मंडियों में भाव कमजोर होने से मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट का रुख दिखा।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 8,800 - 8,850 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली - 6,725 - 6,870 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 15,350 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,360 - 2,490 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 17,750 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,680 -2,730 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,765 - 2,875 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,500 - 18,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 14,300 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,960 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,900 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,430 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,850 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,000 रुपये।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,950 (बिना जीएसटी के)

सोयाबीन दाना 6,400 - 6,600, सोयाबीन लूज 6,100 - 6,200 रुपये

मक्का खल (सरिस्का) 3,800 रुपये

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी