विदेश की खबरें | अफगानिस्तान,पाकिस्तान में हमले को अंजाम देने की आईएस-के की क्षमताओं से अमेरिका चिंतित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने कहा है कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआईएस-खोरासान (आईएसआईएस-के) की साजिश रचने, हमले करने और भर्ती अभियान चलाने की क्षमताओं को लेकर चिंतित है, खासकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में।
संयुक्त राष्ट्र, 11 फरवरी अमेरिका ने कहा है कि वह आतंकवादी संगठन आईएसआईएस-खोरासान (आईएसआईएस-के) की साजिश रचने, हमले करने और भर्ती अभियान चलाने की क्षमताओं को लेकर चिंतित है, खासकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूतावास की अंतरिम प्रभारी राजदूत डोरथी शिया ने सुरक्षा परिषद में ‘आतंकवादी कृत्यों से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरा’ विषय पर यह बात कही।
शिया ने यह भी कहा कि ‘‘आईएसआईएस और दुनिया भर के अन्य आतंकवादी संगठनों से मुकाबला करना ट्रंप प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है... राष्ट्रपति ट्रंप का संदेश स्पष्ट है: अमेरिका हमेशा उन आतंकवादियों को खोजने और खत्म करने के लिए तैयार है जो अमेरिका और हमारे सहयोगियों के लिए खतरा हैं।’’
उन्होंने कहा कि मध्य एशिया में आईएसआईएस से संबद्ध संगठन, विशेष रूप से आईएसआईएस-खोरासान भी एक बड़ा वैश्विक खतरा पैदा कर रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम आईएसआईएस-के, के हमलों की साजिश रचने और उन्हें अंजाम देने, साथ ही भर्ती अभियान जारी रखने की क्षमताओं को लेकर चिंतित हैं, खासकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में।’’
संयुक्त राष्ट्र आतंकवाद निरोधक कार्यालय के अवर महासचिव व्लादिमीर वोरोन्कोव ने कहा कि आईएसआईएल-के अफगानिस्तान, क्षेत्र और अन्य स्थानों पर लगातार एक बड़ा खतरा बना हुआ है।
वोरोन्कोव ने कहा, ‘‘ ऐसी भी खबरें हैं कि कुछ विदेशी आतंकवादी अफगानिस्तान की यात्रा कर रहे हैं।’’
उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की उस अपील को भी याद किया जिसमें उन्होंने ‘‘सभी सदस्य देशों से अफगानिस्तान को फिर से आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र बनने से रोकने के लिए एकजुट होने को कहा था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)