विदेश की खबरें | अमेरिका, यूक्रेन ने आर्थिक समझौते पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कई हफ्तों तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद दोनों देशों के बीच यह समझौता हुआ है, जहां अमेरिका यूक्रेन को रूसी आक्रमण को रोकने में मदद के लिए अरबों डॉलर की सैन्य और आर्थिक सहायता देने के एवज में क्षतिपूर्ति की मांग कर रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कई हफ्तों तक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद दोनों देशों के बीच यह समझौता हुआ है, जहां अमेरिका यूक्रेन को रूसी आक्रमण को रोकने में मदद के लिए अरबों डॉलर की सैन्य और आर्थिक सहायता देने के एवज में क्षतिपूर्ति की मांग कर रहा है।

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि ‘‘यह साझेदारी अमेरिका को यूक्रेन के साथ निवेश करने, यूक्रेन की विकास संपदा का उपयोग करने और अमेरिकी प्रतिभा, पूंजी तथा शासन मानकों को जुटाने की अनुमति देती है जो यूक्रेन के निवेश माहौल में सुधार करेंगे और यूक्रेन में आर्थिक सुधार को गति देंगे।’’

यह घोषणा युद्ध के ऐसे समय में हुई है जब ट्रंप रूस और यूक्रेन के नेताओं के साथ इस युद्ध को खत्म करने को लेकर बातचीत कर रहे हैं और इस लड़ाई के लंबा खिंचने से निराश भी हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना की है और कहा है कि उनकी नीतियों के कारण युद्ध लंबा खिंच रहा है और निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं।

उन्होंने यूक्रेन पर घातक हमले को रोकने संबंधी बातचीत को जटिल बनाने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी आलोचना की है।

ट्रंप ने शनिवार को पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार के मौके पर जेलेंस्की से मुलाकात की।

यूक्रेन की अर्थव्यवस्था मंत्री यूलिया स्विरीडेन्को ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में समझौता होने के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अमेरिका के साथ मिलकर एक कोष बना रहे हैं जो हमारे देश में वैश्विक निवेश को आकर्षित करेगा।’’

दोनों पक्षों ने समझौते के बारे में केवल सामान्य जानकारी दी, लेकिन उम्मीद है कि इससे अमेरिका को देश के बहुमूल्य दुर्लभ खनिजों तक पहुंच मिल जाएगी जबकि रूस के साथ जारी युद्ध में कीव को अमेरिकी समर्थन मिलते रहने की उम्मीद है।

इस समझौते पर यूक्रेन की संसद की मुहर जरूरी होगी और इसी के बाद यह प्रभावी होगा।

प्रधानमंत्री डेनिस श्म्यहाल ने यूक्रेन में एक टेलीविजन संदेश में कहा कि यूक्रेन की अर्थव्यवस्था मंत्री और उप प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीदेन्को समझौते को अंतिम रूप देने में मदद करने के लिए बुधवार को वाशिंगटन पहुंचीं थीं।

यूक्रेन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर बताया कि समझौते का मुख्य भाग तय हो चुका है, फिर भी बाधाओं को दूर करना बाकी है।

उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लिए यह समझौता भविष्य में अमेरिकी सैन्य सहायता तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\