अमेरिका ने अफगानिस्तान के दूतावास, वाणिज्य दूतावासों को अपने नियंत्रण में लिया

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि उसने इन दूतावासों की सुरक्षा और रख रखाव का जिम्मा सोमवार से पूरी तरह ले लिया है और अगला आदेश जारी होने तक, बिना अनुमति के कोई भी इनमें प्रवेश नहीं कर सकता.

America (Photo Credits: wikimedia commons)

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि उसने इन दूतावासों की सुरक्षा और रख रखाव का जिम्मा सोमवार से पूरी तरह ले लिया है और अगला आदेश जारी होने तक, बिना अनुमति के कोई भी इनमें प्रवेश नहीं कर सकता. अफगानिस्तान के दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने 16 मई दोपहर से “अमेरिका में राजनयिक और अन्य गतिविधियां औपचारिक रूप से बंद कर दी थीं” जिसके बाद विदेश मंत्रालय की ओर से उक्त कदम उठाया गया.

अमेरिका (America) ने अफगानिस्तान की नई तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है. तालिबान ने पिछले साल अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था. अमेरिका का अफगानिस्तान के साथ औपचारिक कूटनीतिक संबंध भी नहीं हैं. यह भी पढ़ें : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई बस, तीन की मौत, दर्जनों घायल

बुधवार को मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “अगला आदेश जारी होने तक, विदेश मंत्रालय के विदेशी मिशन कार्यालय ने उक्त मिशन की संपत्ति की सुरक्षा और संरक्षण का पूरा दायित्व संभाल लिया है. इसमें अमेरिका स्थित अफगानिस्तान के दूतावास या वाणिज्य दूतावास की सभी वास्तविक संपत्ति, अभिलेख और वित्तीय संपत्ति शामिल हैं.”

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\