विदेश की खबरें | अमेरिकाः प्रदर्शनकारियों पर संघीय एजेंटों की कार्रवाई रोकने संबंधी ओरेगन की याचिका खारिज

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ संघीय एजेंटों की कार्रवाई के कारण स्थानीय प्रशासन और ट्रम्प प्रशासन के बीच टकराव पैदा हो गया है।

इस बीच, पोर्टलैंड में शुक्रवार रात फिर से सैकड़ों प्रदर्शनकारी एकत्र हुए। सैल्मन स्ट्रीट स्प्रिंग्स के पास मास्क और हैलमेट पहने सैकड़ों लोग रात आठ बजे एकत्र हुए।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में 1,487 नए COVID-19 पॉजिटिव मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 271,886.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन प्रदर्शनों को काबू करने के लिए संघीय एजेंटों को तैनात किया है। इन एजेंटों ने नस्ली हिंसा के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को काबू करने के लिए दर्जनों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है और आंसू गैस का इस्तेमाल किया है।

ओरेगन में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं का कहना है कि संघीय हस्तक्षेप से हालात और बिगड़ गए हैं।

यह भी पढ़े | संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ITC की नई कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति की.

अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज माइकल मोस्मैन ने कहा कि राज्य के पास प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराने का अधिकार नहीं है।

मोस्मैन ने कहा कि ओरेगन ने अपने निवासियों को पहले पहुंची चोटों के आधार पर याचिका दायर नहीं कराई, बल्कि संघीय अधिकारियों को भविष्य में निवासियों को चोट पहुंचाने से रोके जाने को आधार बनाकर याचिका दायर की। यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है।

पोर्टलैंड में झड़पों ने देश में राजनीतिक तनाव और बढ़ा दिया है तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व वाले शहरों में संघीय अधिकारियों को भेजे जाने के कारण संघीय शक्तियों की सीमा संबंधी संकट को गहरा कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)