विदेश की खबरें | अमेरिका : बच्चे की मौत के मामले में मां और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने मंगलवार की रात ट्वीट किया कि बच्चे की मां के प्रेमी ब्रायन डब्ल्यू काउल्टर (32) के खिलाफ मंगलवार को हत्या का आरोप तय किया गया। बच्चे की मां ग्लोरिया वाई विलियम्स (36) के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे को चोट पहुंचाने, उसे चिकित्सकीय उपचार मुहैया ना कराने और उसका ध्यान ना रखने का आरोप तय किया गया है।

हैरिस काउंटी शेरिफ एड गोंजालेज ने मंगलवार की रात ट्वीट किया कि बच्चे की मां के प्रेमी ब्रायन डब्ल्यू काउल्टर (32) के खिलाफ मंगलवार को हत्या का आरोप तय किया गया। बच्चे की मां ग्लोरिया वाई विलियम्स (36) के खिलाफ लापरवाही के चलते बच्चे को चोट पहुंचाने, उसे चिकित्सकीय उपचार मुहैया ना कराने और उसका ध्यान ना रखने का आरोप तय किया गया है।

गोंजालेज ने बताया कि दोनों हैरिस काउंटी जेल में बंद हैं। उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ और आरोप भी तय किए जा सकते हैं।

ह्यूस्टन में ‘हैरिस काउंटी इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज’ में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मौत का कारण ‘‘ किसी गैर धारदार चीज से कई बार चोट पहुंचाकर की गई हत्या’’ बताया गया है। इंस्टीट्यूट की प्रवक्ता मिशेल अर्नोल्ड ने कहा कि उनकी एजेंसी अभी अतिरिक्त जानकारी मुहैया नहीं करा सकती।

हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता डिप्टी थॉमस गिलिलैंड ने भी कहा कि वह अभी मामले पर विस्तृत जानकारी मुहैया नहीं करा सकते, क्योंकि जांच अभी जारी है।

कानून प्रवर्तन एजेंसी के अनुसार, अपार्टमेंट में मौजूद तीनों बच्चों में से 15 वर्षीय एक बच्चे ने शेरिफ विभाग को रविवार को फोन कर बताया था कि उसके नौ वर्षीय भाई की मौत हो गई है और उसका शव अपार्टमेंट में ही है।

गोंजालेज ने बताया कि वहां पहुंचने पर अधिकारियों को वह और उसके 10 तथा सात वर्षीय दो भाई-बहन मिले। 15 वर्षीय बच्चे ने बताया कि उसके माता-पिता कई महीने से अपार्टमेंट में नहीं रहते।

गिलिलैंड ने बताया कि अपार्टमेंट में बिजली भी नहीं थी और एक पड़ोसी बच्चों का फोन चार्ज करने में मदद कर रहा था और उन्हें खाने का सामान भी लाकर देता था।

शेरिफ कार्यालय के अनुसार, छोटे बच्चे कुपोषित लग रहे हैं और उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। अभी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अलीफ स्कूली जिला के प्रवक्ता क्रेग आइचोर्न ने बताया कि बच्चे आखिरी बार मई 2020 में स्कूल आए थे। 2020-2021 सत्र में वे स्कूल नहीं आए और सितंबर 2020 में स्कूल अधिकारी उनके घर भी गए थे, लेकिन उनका उनसे कोई सम्पर्क नहीं हो पाया।

एक न्यायाधीश ने सोमवार को टेक्सास परिवार एवं सुरक्षा सेवा विभाग को तीन बच्चों को अस्थायी रूप से आश्रय देने को कहा था।

गिलिलैंड ने बताया कि जांचकर्ता अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि अपार्टमेंट परिसर में किसी को भी, कुछ भी असामान्य क्यों नहीं लगा।

अपार्टमेंट परिसर के प्रबंधन का काम देखने वाले ‘हाईमार्क रेजिडेंशियल’ से सम्पर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिल पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\