America: लापता विमान अलास्का में दुर्घटनाग्रस्त, सभी 10 लोगों की मौत
अमेरिकी तट रक्षक बल के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने बताया कि विमान की अंतिम लोकेशन पर बचावकर्मी उसकी तलाश में जुटे थी तभी उनकी नजर विमान के मलबे पर पड़ी. पड़ताल के लिए दो तैराकों को समुद्र में उतारा गया.
अमेरिकी तट रक्षक बल के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने बताया कि विमान की अंतिम लोकेशन पर बचावकर्मी उसकी तलाश में जुटे थी तभी उनकी नजर विमान के मलबे पर पड़ी. पड़ताल के लिए दो तैराकों को समुद्र में उतारा गया.
अलास्का के नागरिक सुरक्षा विभाग के अनुसार ‘बेरिंग एयर’ के विमान ने बृहस्पतिवार दोपहर को उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और यह नोम जा रहा था. ‘बेरिंग एयर’ के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन ने बताया कि ‘सेसना कारवां’ ने अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर उनालाक्लीट से उड़ान भरी थी और एक घंटे से भी कम समय बाद उसका संपर्क टूट गया. यह भी पढ़ें : ‘विदेशियों’ को उनके देश क्यों नहीं भेज पा रही है असम सरकार?
‘नेशनल वेदर सर्विस’ के अनुसार उस समय हल्का हिमपात हो रहा था और कोहरा छाया हुआ था, साथ ही तापमान शून्य से नीचे 8.3 डिग्री सेल्सियस था.
Tags
संबंधित खबरें
Middle East Conflict: दुबई एयरपोर्ट पर फंसे लोगों के लिए बड़ी राहत, हवाई सेवाएं कुछ हद तक बहाल
US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'
अमेरिका: बच्चों के साथ हैवानियत करने वाली स्कूल एड Anna Marie को 51.5 साल की जेल, कोर्ट ने कहा- 'यह भरोसे का घोर उल्लंघन'
Skiers Missing: कैलिफोर्निया में बर्फीले तूफान के बीच एवलांच का कहर; 10 स्कीयर लापता, 6 को सुरक्षित निकाला गया
\