Afghanistan: अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला

अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अभियान की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल हवाईअड्डे से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला है. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी.

काबुल हवाई अड्डे (Photo Credits : Twitter)

वाशिंगटन, 29 अगस्त : अफगानिस्तान (Afghanistan) में अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अभियान की समाप्ति की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के बीच अमेरिका ने पिछले 24 घंटे में काबुल हवाईअड्डे से करीब 2,000 लोगों को बाहर निकाला है. व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी. व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका ने 14 अगस्त से अब तक काबुल स्थित हामिद करजई हवाई अड्डे से लगभग 1,13,500 लोगों को निकाला है या निकालने में सहायता की है. अमेरिका ने जुलाई के अंत से करीब 1,19,000 लोगों को स्थानांतरित किया है. व्हाइट हाउस ने शनिवार को कहा, ‘‘28 अगस्त को तड़के तीन बजे (ईटीडी यानी पूर्वी मानक समयानुसार) से 28 अगस्त अपराह्न तीन बजे (ईटीडी) तक करीब 2,000 लोगों को काबुल से निकाला गया. यह काम करीब 1,400 लोगों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने वाली 11 अमेरिकी सैन्य उड़ानों और 600 लोगों को निकालने वाली सहयोगी देशों की सात उड़ानों की मदद से किया गया.’’

‘आर्मी ऑपरेशनल टेस्ट कमांड’ के मेजर जनरल हैंक टेलर ने कहा, ‘‘अब लोगों की एक बड़ी संख्या उन पुरुषों और महिलाओं की वीरता के कारण सुरक्षित है, जो अमेरिकियों और कमजोर अफगान नागरिकों को काबुल से बाहर निकालने के लिए हर दिन अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, “हम काबुल से और अमेरिकी नागरिकों एवं कमजोर अफगानों को निकाल रहे हैं. काबुल हवाईअड्डे पर लगभग 1,400 व्यक्तियों की जांच की गई हैं, जो आज उड़ान भरेंगे.’’ अमेरिकी सेना की 32 उड़ानों (27 सी-17 विमान और पांच सी-130 विमान) से शुक्रवार को लगभग चार हजार लोगों को और सहयोगी देशों की 34 उड़ानों के जरिये 2,800 लोगों को निकाला गया. यह भी पढ़ें :Kabul airport blast: काबुल हवाईअड्डे पर अगले 24 से 36 घंटों में आतंकवादी हमला होने की आशंका: राष्ट्रपति बाइडन

टेलर ने कहा, ‘‘आज मैं यह अद्यतन जानकारी दे सकता हूं कि कुल 1,17,000 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से बड़ी संख्या में अफगान नागरिक हैं. इनमें से कुल करीब 5,400 अमेरिकी नागरिक हैं.’’ अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें इस बात की पुष्ट जानकारी मिली है कि कम से कम 5,400 या संभवत: इससे अधिक अमेरिकियों को 14 अगस्त के बाद से अफगानिस्तान से सुरक्षित निकाल लिया गया है. इनमें अंतिम दिन निकाले गए करीब 300 अमेरिकी भी शामिल हैं.’’ प्रवक्ता ने बताया कि इस समय करीब 350 अमेरिकियों ने अमेरिका को बताया है कि वे अफगानिस्तान से निकलना चाहते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड