विदेश की खबरें | अमेरिका: सड़कों पर स्प्रे चित्रकारी से यूक्रेन युद्ध का विरोध कर रहे कलाकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के एक महीना पूरा होने पर अमेरिका के साउथ कैरोलीना में कलाकार सड़कों पर स्प्रे चित्रकारी (पेंटिंग) बनाकर युद्ध का विरोध कर रहे हैं।

लॉस एंजिलिस, 26 मार्च यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के एक महीना पूरा होने पर अमेरिका के साउथ कैरोलीना में कलाकार सड़कों पर स्प्रे चित्रकारी (पेंटिंग) बनाकर युद्ध का विरोध कर रहे हैं।

लॉस एंजिलिस की कलाकार कोरी मैटी यूक्रेन पर बमबारी शुरू होने के बाद पेंटिंग बनाने के लिये प्रेरित हुईं। उन्होंने टैटू आर्टिस्ट जूलियानो त्रिनिदाद का साथ लिया और एक पेंटिंग बनाई, जिसमें कबूतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का सिर ले जाते हुए दिख रहे हैं।

मैटी ने कहा, ''यह एक तरह का प्रतिरोध है। लेकिन आप कला का उपयोग संभावित रूप से लोगों के दृष्टिकोण को बदलने के लिए कर रहे हैं।"

नजदीकी सैंटा मोनिका में टॉड गुडमैन नामक कलाकार भी यूक्रेन के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं।

गुडमैन ने कहा कि वह सड़कों पर इस तरह अवैध तरीके से पेंटिंग बनाने के लिये गिरफ्तारी और जुर्माने के खतरे से वाकिफ हैं। लेकिन वह जो मदद करना चाहते हैं उसके आगे ये परिणाम कोई मायने नहीं रखते।

गुडमैन ने कहा, ''मैंने यूक्रेन के लोगों के समर्थन में बाहर निकलने का निर्णय लिया।''

उन्होंने मशीनगन थामे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को दर्शाया है।

गुडमैन ने कहा कि उनके यहूदी पूर्वजों ने उन्हें प्रेरित किया, जो यूक्रेन क्षेत्र से 1800 के आसपास अमेरिका आ गए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू